नातिन 'Adia' को गोद में लिए खूब प्यार लुटाते नज़र आये Mukesh Ambani, नन्ही पारी के वेलकम के लिए जुटा पूरा अंबानी परिवार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नातिन ‘Adia’ को गोद में लिए खूब प्यार लुटाते नज़र आये Mukesh Ambani, नन्ही पारी के वेलकम के लिए जुटा पूरा अंबानी परिवार

हाल ही में अम्बानी परिवार में एक नन्ही परी का आगमन हुआ जिसके स्वागत के लिए पूरा अम्बानी

मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता हाल ही में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया जिसमे उनकी ज़िन्दगी में एक प्यारी सी परी ने आगमन किया। इस ख़ुशी के मौके पर अम्बानी खानदान में हर जगह बस जश्न ही जश्न का माहौल छाया हुआ हैं। बीते दिन अम्बानी खानदान को भी बहु श्लोका को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाकर घर लाते हुए स्पॉट किया गया। 
1685875297 article l 2023615318094465384000
नन्ही परी के पहली बार घर आने की ख़ुशी के चलते अम्बानी परिवार में तैयारियों का माहौल क्या होगा इसकी भी कई तस्वीरें सामने आई। प्यारी एकलौती बुआ ईशा अंबानी भी अपने दोनों ट्विंस बच्चों कृष्णा और आदिया के साथ न्यू बॉर्न भतीजी से मिलने अपनी भाई श्लोका के घर पहुंची थीं। इस दौरान मुकेश अंबानी अपनी नातिन आदिया के साथ प्यार भरे पल बिताते नजर आए जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। 

नातिन आदिया पर प्यार लुटाते दिखे नानू 

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की नन्ही बिटिया के वेलकम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस शानदार वीडियो में अंबानी खानदान की तीन पीढ़ियां भी एक साथ परी का वेलकम करने के लिए नजर आई। वीडियो में मुकेश अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी और उनकी नातिन आदिया एक फ्रेम में नजर आए। दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो में नाना मुकेश अपनी नन्ही नातिन को गोद में लिए हुए उसे लाड़ लड़ाते नजर आए। इस दौरान तीनों श्लोका के घर के बाहर साथ में काफी प्यारे लग रहे थे। 
पोते पृथ्वी के साथ भी शेयर करते हैं स्पेशल बॉन्डिंग 
1685875527 untitled project (6)
इससे पहले कई मौकों पर मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी अंबानी के साथ भी क्लिक किए गए। हाल ही में मुकेश अंबानी अपने नन्हे पोते पृथ्वी अंबानी को गोद में लिए सिद्धिविनायक मंदिर भी पहुंचे थे। इस दौरान भी मुकेश की उनके प्यारे पोते पृथ्वी के साथ खान बॉन्डिंग नजर आई थी।  मुकेश अंबानी पृथ्वी को गोद में लिए दिखे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।