Mrunal Thakur ने रोते हुए शेयर की अपनी फोटो, आखिर क्या है एक्ट्रेस के आंसू बहाने की वजह? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Mrunal Thakur ने रोते हुए शेयर की अपनी फोटो, आखिर क्या है एक्ट्रेस के आंसू बहाने की वजह?

हमेशा मुस्कुराती हुई नज़र आने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने इस बार अपनी रोते हुए एक तस्वीर फैंस

मृणाल ठाकुर टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। एक्ट्रेस धीरे-धीरे अपने करियर में आगे बढ़ती जा रही हैं। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आई हैं। वहीं, इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘गुमराह’ के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया कि उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं।   
1679465640 08mrunal thakur15
दरअसल, अब मृणाल ठाकुर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो खुद उन्होंने ही शेयर किया है। लेकिन इस पोस्ट के सामने आते ही एक्ट्रेस के चाहने वाले उनसे सवाल करने लगे। आपको बता दें, आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? क्यों लोग मृणाल ठाकुर के पोस्ट को देखकर घबराए हुए हैं। 
1679465655 mrunal thakur 1 3
हुआ ये कि हमेशा मुस्कुराती हुई नज़र आने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने इस बार अपनी रोते हुए एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस की आंखों में आंसू साफ-साफ नज़र आ रहे हैं। जिसे देखने के बाद फैंस उनका हालचाल पूछने लगे। 
1679465695 336453751 598874952149849 4189571941541138515 n
आपको बता दें, मृणाल ने इस फोटो के साथ लिखा है, ‘कल का दिन मुश्किल भरा था, लेकिन आज मैं मजबूत, समझदार और खुश हूं। हर किसी की कहानियों में कई पन्ने होते हैं, लेकिन हर कोई इसे जोर ने नहीं पढता हैं, लेकिन मैं अपनी कहानी के पन्नों को जोर से पढ़ना चाहती हूं। शायद कोई इससे सीख पाए जैसा कि मैंने सीखा।’
1679465682 screenshot 1
हालांकि, फोटो शेयर करने के कुछ ही देर बाद ही एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया। इस वायरल वीडियो में उन्होंने बताया कि वो लो फील कर रही थीं लेकिन अब वो ठीक हैं और खुश हैं। उनका हैप्पी मूड देखकर अब फैंस भी चैन की सांस ले पा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें स्ट्रॉन्ग बने रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।