अपने ही फैन से जल्द शादी करने वाली हैं Mrunal Thakur? खुलेआम मिले शादी के प्रपोजल पर दिया ऐसा जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपने ही फैन से जल्द शादी करने वाली हैं Mrunal Thakur? खुलेआम मिले शादी के प्रपोजल पर दिया ऐसा जवाब

मृणाल ठाकुर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक वी़डियो पोस्ट

टीवी सीरियल से बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्मों में मृणाल ने अपने अभिनय के लिए काफी तारीफें बटोरी हैं। फिल्मों के अलावा मृणाल ठाकुर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
1677564097 315109118 519270856776835 8114148721419585861 n
मगर इस बार मृणाल अपनी किसी फोटो की वजह से नहीं बल्कि अपने एक जवाब की वजह से खबरों में छाई हुई हैं। ‘सीता रामम’ एक्ट्रेस को हाल ही में उनके एक फैन ने शादी के लिए प्रपोज किया। फैन के शादी के प्रपोजल पर मृणाल ने भी ऐसा मजेदार जवाब दिया है कि हर तरफ उसी की चर्चा हो रही है।
1677564128 320048511 3003226496650609 3529439625880170341 n
दरअसल, मृणाल ठाकुर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। ये एक  स्लो-मोशन में कैप्चर वीडियो है। क्लिप में अदाकारा अपनी ज्वैलरी दिखाते हुए कई पोज़ देती नजर आ रही हैं। काउच पर बैठते ही मृणाल ने अपने लिविंग रूम के अंदर की झलक भी दिखाई। वीडियो में एक्ट्रेस को अपने बालों को ब्रश करते हुए और कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए भी देखा जा सकता है।

मृणाल ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा था, “फेल्ट क्यूट बाद में डिलीट हो सकता है।” अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वो इस पर दिल खोलकर प्यार भी लुटा रहे हैं। वहीं एक फैन ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर कॉमेंट कर लिखा, “मेरी तरफ से रिश्ता पक्का।” फैन के इस मजेदार कमेंट का मृणाल ने भी एपिक जवाब दिया। उन्होंने कॉमेंट कर लिखा, “मेरी तरफ से ना है।”
1677564174 screenshot 1
1677564232 screenshot 3
1677564237 screenshot 4
ना सिर्फ फैंस बल्कि मृणाल की इस स्लो-मोशन वीडियो पर तमाम सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने रिएक्ट कर लिखा, गॉर्जियस। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने कॉमेंट कर लिखा, डोंट डिलीट। वहीं बाकि फैंस भी एक्ट्रेस से वीडियो डिलीट ना करने की मांग कर रहे हैं और कुछ उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
1677564148 330821222 153444934179420 7509505369356847737 n
वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल को आखिरी बार तेलुगू फिल्म ‘सीता रामम’ में दुलकर सलमान के साथ देखा गया था। फिल्म में मृणाल की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी के गाने ‘कुड़ियां नी तेरी वाइब’ एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक ने सभी को अपना दीवाना बनाया।
1677564161 325993818 209396911604017 6498743055836910980 n
इन सबके अलावा मृणाल ठाकुर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं जिनमें धड़क एक्टर ईशान खट्टर के साथ वॉर ड्रामा ‘पिपा’ और आदित्य रॉय कपूर के साथ क्राइम थ्रिलर ‘गुमराह’ शामिल है। आदित्य के साथ मृणाल की जोड़ी 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज़ हुई तमिल हिट एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘थाडम’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।