Salman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी महिला के निधन से भावुक हुए भाईजान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Salman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी महिला के निधन से भावुक हुए भाईजान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों जमकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दरअसल भाईजान इन दिनों अपने

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों जमकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दरअसल भाईजान इन दिनों अपने पर्सनल और प्रोफ़ेशनल दोनों ही लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान बड़े परदे पर रिलीज हुई हैं। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास अच्छे रिस्पांस नहीं मिले हैं। इसी बीच सलमान को लगातार जान से मारने की भी धमकियां मिल रही हैं। लेकिन अब सलामन पर एक और दुःख का पहाड़ टूट पड़ा हैं। जिससे खुद सलामन भी नहीं निकल पा रहे हैं। 
1683097745 341857342 1082700972688790 2929120636612870002 n
दरअसल देर रात खान खान ने अपने बेहद ही करीबी महिला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देखे गए हैं। सलमान खान ने जिस अंदाज में इस महिला को श्रद्धांजलि दी है, उसे लेकर यह सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि- आखिर यह महिला कौन है और सलमान खान का इस महिला से क्या नाता है? बता दे की  सलमान खान ने देर रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जानकारी दी की उनकी करीबी एक महिला जिनका नाम अद्दू है, अब वो इस दुनिया में नहीं रही। 

सलमान खान ने इस इंस्टाग्राम पोस्ट को एक इमोशनल कैप्शन के साथ शेयर किया है। सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी प्यारी अद्दू आपके प्यार उस प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया जो आपने मुझे दिया जब मैं बड़ा हो रहा था।’ रेस्ट इन पीस माय डियर अद्दू। इसी के साथ सलमान खान ने अद्दू की एक फोटो भी शेयर की है। सलमान खान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
1683097829 341202587 179748174519213 8004098083270045658 n
लोगों के इस सावल का जवाब भाईजान के फैंस कमेंट बॉक्स में देते हुए नजर आ आए। किसी ने बताया कि अद्दू सलमान खान की नैनी थी। 
1683097951 339686578 959870272043462 3897936055462842415 n
तो किसी ने कहा कि अद्दू सलमान खान की केयर टेकर थीं। जानकारी के लिए बता दें कि इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि अद्दू सलमान खान की ये क्या लगती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।