सूरज नांबियार की दुल्हन बनी मौनी रॉय, मांग टीका-सफेद साड़ी पहन ब्राइडल लुक में लगीं बेहद खूबसूरत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सूरज नांबियार की दुल्हन बनी मौनी रॉय, मांग टीका-सफेद साड़ी पहन ब्राइडल लुक में लगीं बेहद खूबसूरत

टीवी की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध चुकीं हैं। एक्ट्रेस

टीवी की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध चुकीं हैं। एक्ट्रेस की शादी की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं। खास बात मौनी रॉय अब मिस से मिसेज बन गई हैं। आज यानी 27 जनवरी को मौनी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी करके हमेशा के लिए उनका हाथ थाम लिया है। बता दें, मौनी ने अपनी शादी में साउथ इंडियन ब्राइडल लुक कैरी किया है। ब्राइडल लुक में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस नए जोड़े की वेडिंग फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
1643276515 7
 
जानकारी के लिए बता दें, मौनी रॉय खुद बंगाली है, लेकिन उनके पति सूरज साउथ इंडियन हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने पति सूरज की तरफ के साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी रचाई है। मौनी का साउथ इंडियन ब्राइडल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
1643276524 8
 
सोशल मीडिया पर छाई हुई इस न्यूली वेडिंग कपल की फोटोज में सूरज अपनी लेडी लव मौनी को मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। पास खड़े सभी घरवाले और दोस्त कपल पर फूलों की बरसात करते हुए देखे जा सकते हैं। वैसे कुछ भी कहो इस कपल की शादी की तस्वीरों में सादगी और संस्कृति साफ झलक रही है।
1643276533 6
बेहद खूबसूरत दिखी मौनी रॉय 
मौनी रॉय के  साउथ इंडियन ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने  अपनी शादी के खास मौके पर गोल्डन बॉर्डर वाली व्हाइट कलर की सिल्क की साड़ी पहनी है। साड़ी पर मौनी ने गोल्डन कलर की कमरबंध भी कैरी की है। साथ ही उन्होंने अपने लुक को चोकर स्टाइल हैवी नेकलेस और एक रानी हार के साथ कंप्लीट किया है। कानों में झुमकियां, हाथों में गोल्डन कंगन और मांग पट्टी में मौनी का ब्राइडल लुक देखते ही बनता है। कुलमिलाकर अपने शादी के दिन  मौनी एक खूबसूरत मलयाली दुल्हन लग रही हैं।
1643276575 9
इसी के साथ मौनी रॉय ने ब्राइडल मेकअप को भी सटल और सिंपल रखा है। आईशैडो, काजल और मस्कारा कोट के साथ उन्होंने अपनी आंखों खास लुक दिया है, जबकि लिपस्टिक शेड को उन्होंने न्यूड ही रखा है। वहीं बालों में एक्ट्रेस ने चोटी बनाई हुई है, जिसे उन्होंने सफेद फूलों के गजरे से सजाया है।

वहीं बात अगर मौनी रॉय के दूल्हे यानी सूरज की बात करें तो उन्होंने अपना वेडिंग लुक बेहद सिंपल रखा है। उन्होंने गोल्डन कुर्ते के साथ सफेद धोती पहनी है। वेडिंग लुक में ये कपल एक दूसरे को परफेक्टली कॉम्पलिमेंट कर रहे हैं। बताते चले, इंटरनेट पर मौनी और सूरज की कई सारी शादी की तस्वीरें और वीडियोज धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। वहीं सूरज और मौनी की जोड़ी साथ में खूब जंच रही है। फैंस कपल की नई शुरुआत से काफी खुश हैं और उन्हें शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।