इस पाकिस्तानी सिंगर – एक्टर ने प्रेग्नेट पत्नी को पहले दिया धोखा और फिर बुरी तरह की पिटाई

पाकिस्तानी कलाकार अक्सर विवादों में फंसे पाए जाते है और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़

पाकिस्तानी कलाकार अक्सर विवादों में फंसे पाए जाते है और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है जो पाकिस्तानी अभिनेता और गायक मोहसिन अब्बास का है। मोहसिन अब्बास  हैदर की पत्नी फात्मा सोहेल ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।
1563794598 1
फातिमा ने शनिवार को अपने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट शेयर की जिसमें आरोप लगाया गया कि अभिनेता ने उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जबकि वो न सिर्फ प्रेग्नेंट और अपने पति से उन्हें धोखा देने के लिए बात कर रही थी। 
1563794603 2
फातिमा ने अपनी पोस्ट में लिखा “26 नवंबर 2018 को, मैंने अपने पति को धोखा देते हुए पकड़ा। जब मैंने उससे इस बात पर सवाल किये तो शर्मिंदा होने के बजाय उसने मुझे पीटना शुरू कर दिया। मैं उस समय गर्भवती थी। 
1563794610 3
पोस्ट के साथ,  फातिमा ने चोट लगे हुए और कटे हुए चेहरे की तस्वीरेंभी शेयर की जो उनके पति द्वारा की गयी ज्यादती की गवाही देती है। 
1563794615 4
फातिमा ने यह भी दावा किया कि हैदर तब उपस्थित नहीं था, जब उसने अपने बच्चे की डिलीवरी की और आरोप लगाया कि वह उस समय अपनी प्रेमिका के साथ था। उन्होंने कहा कि उनके पति दो दिन बाद उनसे मिलने आए और फैंस का ध्यान खींचने के लिए तस्वीरें क्लिक कीं।
1563794621 5
फातिमा अब जल्द मोहसिन के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की तैयारी में है और उसके बाद उनपर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।  फिलहाल मोहसिन की तरफ से इस घटना को लेकर कोई बयान नहीं आया है। 
1563794630 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।