मियां भाई फेम रैपर रुहान अरशद ने छोड़ी संगीत की दुनिया, इस्लाम बना वजह? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मियां भाई फेम रैपर रुहान अरशद ने छोड़ी संगीत की दुनिया, इस्लाम बना वजह?

मियां भाई फेम रैपर रुहान अरशद ने इस्लाम के लिए संगीत की दुनिया को अलविदा कह दिया है।

मियां भाई फेम रैपर रुहान अरशद ने इस्लाम के लिए संगीत की दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में संगीत हराम है। इस बात का अहसास उन्हें हो गया है और इसलिए वह पूरी तरह से म्यूजिक इंडस्ट्री को छोड़ रहे हैं। उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर कर इसकी अनाउंसमेंट की है। उन्होंने कहा, “आगे संगीत से सम्बंधित जो कुछ भी आएगा, इंशाअल्लाह मैं खुद को रोकूंगा कि ये चीज नहीं करनी चाहिए।” उन्होंने म्यूजिक जर्नी में सहयोग के लिए अपने फैंस को शुक्रिया भी कहा है।
1637060528 ruhaan arshad (singer) wiki
अपने वीडियो में रुहान अर्शद कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, मैं पूरी तरह से संगीत की दुनिया को छोड़ रहा हूं और अभी से मैं कभी आगे म्यूजिक वीडियो नहीं बनाऊंगा। मुझे पता है कि इस्लाम में संगीत पाप है, मगर मेरा पैशन था, जिसकी वजह से मैं यहां तक आया। आगे संगीत से सम्बंधित जो कुछ भी आएगा, इंशाअल्लाह मैं खुद को इसे करने से रोकूंगा।
1637060539 ruhaan arshad wiki
रुहान अर्शद ने उन लोगों को भी म्यूजिक छोड़ने की सलाह दी है जो उनको देखकर इस इंडस्ट्री में आए थे। रुहान ने कहा, अब मुझे अल्लाह ताला हलाल तरीके से कोई अलग मुकाम देगा। मुझे अल्लाह पर पूरा भरोसा है। अल्लाह की तरफ से ये एक हिदायत भी हो सकती है। इस्लाम में जो हराम है, उस चीज को दूर रखते हुए मैं आप लोगों से संपर्क में रहूँगा।
1637060558 ruhaan arshad (rapper) wiki
साथ ही रुहान ने अपने फैंस से भी सलाह मांगी कि यूट्यूब पर ऐसा कौन सा ‘हलाल’ काम करें। उन्होंने अपने उस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि वो फिलहाल यूट्यूब नहीं छोड़ रहे हैं क्योंकि इसमें उन्होंने काफी मेहनत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।