मीरा राजपूत के नए लुक ने किया फैंस को हैरान, क्या मीरा ने लिया लिप जॉब का सहारा? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मीरा राजपूत के नए लुक ने किया फैंस को हैरान, क्या मीरा ने लिया लिप जॉब का सहारा?

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो फैंस को

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो फैंस को लगातार अपनी सभी अपडेट्स देती रहती है। उनके पोस्ट भी बड़े ही मज़ेदार होते है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि वो सोशल मीडिया की पॉपुलर सेलिब्रिटी में से एक हैं। अपने हर एक वीडियो और तस्वीर के जरिए मीरा सुर्खियों में रहती हैं। वही, अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मीरा का नया लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया।
1627106860 mira1
इस वीडियो को देखकर तो ऐसा लग रहा मानो बाकी बॉलीवुड सितारे की तरह ही मीरा ने भी लिप जॉब और सर्जरी का सहारा लिया हैं। मीरा का यह लुक देखकर फैंस का कंफ्यूज होना बड़ी बात नहीं है कि क्या उन्होंने भी लिप जॉब कराया है जिससे उनके होंठ मोटे दिख रहे हैं और उनके चिकबोन्स भी उभरे हुए हैं। उनकी स्किन हमेशा से ज्यादा ग्लो कर रही है। असल में इस वीडियो में एक बार तो उन्हें पहचानना ही मुश्किल है।

दरअसल, मीरा ने किसी लिप जॉब का सहारा नहीं लिया है। उन्होंने तो बस इंस्टाग्राम फिल्टर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ मीरा ने कैप्शन में लिखा- ‘मैंने अपने लिप्स की बस लाइनिंग की है, इसके अलावा कुछ नहीं किया।’ एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘मैं अपने ग्वा शा के साथ रेगुलर रहती हूं।’ 

1627106904 73521731 203169307347128 336488893138307174 n
बता दें कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के एक बेटी मीशा और एक बेटा जैन है। मीरा बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। अब तो वो कई बड़े ब्रांड एंडोर्स करती भी नजर आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।