'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के निधन पर भावुक हुए सितारे, नम आंखों से की श्रद्धांजलि अर्पित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह के निधन पर भावुक हुए सितारे, नम आंखों से की श्रद्धांजलि अर्पित

देश के महान धावक मिल्खा सिंह कोरोना की चपेट में आने के बाद इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के

 देश के महान धावक मिल्खा सिंह कोरोना की चपेट में आने के बाद इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहकर चल बसे हैं। मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद निधन हो गया। दिग्गज 91 साल के थे। पद्मश्री मिल्खा सिंह ने शुक्रवार की रात 11:30 बजे पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। मिल्खा 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। उनके पारिवारिक रसोइए को कोरोना हो गया था, जिसके बाद मिल्खा और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। 
1624089608 6
मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी है फिल्म 
बता दें, फ्लाइंग सिख के जीवन पर आधारित फिल्म  ‘भाग मिल्खा भाग’ को डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में तैयार किया गया था। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार भी मिला  था। फिल्म फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का रोल अदा किया था। यही नहीं इस फिल्म से सबसे ज्यादा इस युवा पीढ़ी प्रभावित हुई थी। अब जब मिल्खा सिंह हम लोगों के बीच नहीं रहे तो सभी लोग काफी ज्यादा दुखी हो गए हैं साथ ही ‘फ्लाइंग सिख’ को सोशल मीडिया के जरिये श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस कड़ी में फरहान अख्तर से लेकर बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स ने भी ट्वीट और इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
1624089616 8
कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि…. 
अभिनेता फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की तस्वीर शेयर करके इस पर लिखा, ‘बेहद प्रिय मिल्खा जी, मेरा मन अबतक भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि आप इस दुनिया में नहीं रहे। शायद यह मेरा जिद्दी स्वभाव है जो मुझे आपसे सीखने को मिला। वही जिद जिसमें दिमाग अगर किसी चीज को करने की ठान लेता है तो कभी हार नहीं मानता। और सच यह है कि आप हमेशा जीवित रहेंगे क्योंकि आप बड़े दिल वाले, लोगों को प्यार करने वाले, जमीन से जुड़े इंसान थे।’

शाहरुख खान ने मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा,’फ्लाइंग सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं, परन्तु उनकी मौजूदगी हमेशा हमारे साथ ही रहेगी। मेरी और लाखों लोगों की प्रेरणा रहें मिल्खा सिंह की आत्मा को शांति मिले।

फ्लाइंग सिंह की मौत पर दुःख जताते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके लिखा, आपने हमारी पहली मुलाकात को काफी खास बना दिया था। मैं आपकी विनम्रता से प्रेरित हुई थी। आपने हमारे देश के लिए बड़ा योगदान दिया है। उनके परिवार को मेरी प्रार्थनाएं और प्यार।’

मिल्खा सिंह की निधन की खबर सुन अक्षय कुमार लिखते हैं, ये सुनकर काफी दुख हुआ। ऐसा किरदार जिसे स्क्रीन पर न फिल्माने के लिए मुझे हमेशा दुख रहेगा। फ्लाइंग सिख ओम शांति।’

रवीना टंडन लिखती हैं , मेरी आपसे मुलाकात होना बहुत बड़ी बात थी। आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। जब भी हमें प्रेरित होने की जरूरत होगी, भाग मिल्खा भाग हमारे कानों में गूंजेगा। ओम शांति।

अभिनेता राहुल बोस दिग्गज को श्रद्धांजलि देते हुए लिखते हैं, भारत और खेल जगत के लिए कितना बुरा दिन है। जितना वक्त मैंने मिल्खा सर के साथ बिताया है। मैं हमेशा उनके दृढ़ संकल्प और उदारता को ही देखता था। एक प्रेरणादायक समय। आत्मा को शांति मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।