पाकिस्तान से वापसी के बाद मीका सिंह ने लगाया 'वंदे मातरम' का नारा, पर फैंस है बेहद नाराज ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तान से वापसी के बाद मीका सिंह ने लगाया ‘वंदे मातरम’ का नारा, पर फैंस है बेहद नाराज !

चौतरफा दबाव के बाद मीका सिंह ने भारतीय सैनिकों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया, और एक वीडियो भी

मशहूर सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में पाकिस्तान में एक शादी में परफॉर्म किया था जिसके बाद वो बड़ी परेशानी में फंस गए है। मीका सिंह की चौतरफा आलोचना हो रही है और  उन्हें ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और FWICE द्वारा प्रतिबंधित भी कर दिया गया।
1565962443 1
बताया जा रहा है जिस शादी में मीका सिंह ने परफॉर्म किया, उसमे पूर्व पाक पीएम परवेज मुशर्रफ, आईएसआई एजेंट और दाऊद इब्राहिम शामिल थे। इस परफॉरमेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और मीका सिंह मुसीबतों में घिर गए। 
1565962449 3
AICWA द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज़ जाते करते हुए बताया , “AICWA ने 8 अगस्त, 2019 को कराची में एक हाई प्रोफ़ाइल कार्यक्रम में परफॉरमेंस करने के लिए भारतीय फिल्म उद्योग से गायक मीका सिंह का बहिष्कार किया है।”
1565962458 4
AICWA द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ में  बताया गया  “AICWA  मीका सिंह के सभी  फिल्म प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनियों और ऑनलाइन म्यूजिक कंटेंट प्रदाताओं के साथ एसोसिएशन का तुरंत बहिष्कार करने का सख्त रुख अपनाता है। AICWA कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत में कोई भी मीका सिंह के साथ काम नहीं करेगाऔर यदि कोई भी करता है, तो वे कानून की अदालत में कानूनी परिणामों का सामना करेंगे।”
1565962464 5
चौतरफा दबाव के बाद मीका सिंह ने भारतीय सैनिकों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया, और एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया। शायद अपने प्रशंसकों को मनाने और प्रशंसकों के टूटे हुए दिलों को ठीक करने के प्रयास में मीका ने ये कदम उठाया है।
1565962471 7
मीका ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “भारत माता की जय!” इतने गर्म जोशी भरे स्वागत के लिए आप सभी का धन्यवाद। एक बार फिर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और हमारे जवानों को सलाम। वे हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी त्योहार को मनाने में सक्षम नहीं हैं। जय हिन्द..”

लेकिन मीका का ये वीडियो भी फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा और कोई उन्हें माफ़ करने की कोशिश नहीं कर रहा है।  मीका सिंह को इस वीडियो पर भी फैंस के गुस्से भरे कमैंट्स का सामना करना पड़ रहा है। देखिये सोशल मीडिया यूजर्स के कमैंट्स : 
1.

1565962216 1

2.

1565962222 2

3.

1565962229 3

4.

1565962235 4

5.

1565962241 5

6.

1565962247 6

7.

1565962254 7

8.
1565962261 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।