बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Deepika Padukone 14 और 15 नवंबर को बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पिछले पांच साल से दीपिका और रणवीर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दीपिका के रणवीर से पहले कई लव अफेयर्स रह चुके हैं। आज हम आपको दीपिका के बॉयफ्रेंड की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. निहार पांड्या
Deepika Padukone की मुलाकात निहार पांड्या से साल 2005 में एक्टिंग स्कूल में हुई थी। पहले ये दोनों दोस्त बने थे उसके बाद उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई थी। बता दें कि निहार मुंबई में दीपिका के पहले बॉयफ्रेंड थे। दोनों तीन साल तक लिव इन रिलेशन में भी रहे थे। हालांकि उसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था।
2. उपेन पटेल
बॉॅलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone की जिंदगी में निहार पांड्या के बाद उपेन पटेल आए थे। वैसे तो इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला था। उपेन पटेल के एक करीबी ने इस पर कहा था, ”दीपिका और उपेन एक-दूसरे को मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं। जब दोनों ने डेट करना शुरू किया, तब उपेन लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं थे।”
3. सिद्धार्थ माल्या
बॉलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं। उस समय दीपिका का अफेयर विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी चला था। कई किंगफिशर की पार्टियों में दीपिका और सिद्धार्थ एक साथ नजर आते थे और इसके अलावा सिद्धार्थ दीपिका के फैशन शो भी अटेंड करते थे। दीपिका और सिद्धार्थ को आईपीएल मैच के दौरान किस करते हुए भी देखा गया था।
4. महेंद्र सिंह धोनी
बॉलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone का अफेयर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी चल चूका है, लेकिन वह महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा युवराज सिंह को पसंद करती थी।
5. युवराज सिंह
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री Deepika Padukone का अफेयर एक समय पर क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी चला था। कई बार दीपिका मैच में युवराज को चियर करने भी गई थीं। मैच के बाद उन दोनों को डिनर पर भी जाते हुए देखा गया था।
6. मुज़म्मिल इब्राहिम
बॉलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone का अफेयर एक्टर मुज़म्मिल इब्राहिम के साथ भी रह चूका है। मुज़म्मिल इब्राहिम ने अपने इंटरव्यू में कहा था, वह दीपिका को लेकर कोई बात नहीं करना चाहते हैं। वह अपने कैरियर में बहुत अच्छा कर रही हैं में पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहता।
7. रणबीर कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone का अफेयर रणबीर कपूर के साथ भी चल चुका है। फिल्म बचना ए हसीनो की शूटिंग के दौरान दीपिका और रणबीर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दीपिका उस समय रणबीर के साथ बहुत सीरियस थीं। दीपिका ने अपनी गर्दन पर आरके का टैटू भी बनवा लिया था। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए और इसका जिम्मेदार कैटरीना कैफ को ठहराया गया। दीपिका को यह पता चला था कि रणबीर उन्हें कैटरीना को लेकर चीट कर रहे हैं। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने ये जवानी है दीवानी और तमाशा जैसी फिल्मों में काम किया हुआ है।