Parineeti Chopra के हाथों में दिखी Raghav Chadha के नाम की मेहंदी, शादी की रश्में हुई शुरू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Parineeti Chopra के हाथों में दिखी Raghav Chadha के नाम की मेहंदी, शादी की रश्में हुई शुरू

बॉलीवुड के लविंग लव बर्ड्स कहे जाने वाले परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आखिरकार अब इस कपल के शादी की रश्में शुरू हो गयी हैं। दरअसल लम्बे समय से कपल के शादी की डेट, लोकेशन और शादी में होने वाले सारे रश्मों को लेकर नए-नए अपडेट सुनने को मिल रहे थे। ऐसे में अब आखिरकार शादी की रश्में शुरू हो गयी हैं। जहां से परिणीति और राघव की कुछ ख़ास तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं।

image 938139

दरअसल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दे की शादी के फंक्शन दिल्ली में शुरू हो गए हैं। 19 सितंबर को परिणीति-राघव की मेहंदी सेरेमनी थी। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये गुरुद्वारे की फोटो है जिसमें परिणीति के हाथों में मेहंदी लगी नजर आ रही है। वही अब इसी के साथ शादी की आगे की रश्में भी शुरू हो गयी हैं।
image 793179

बता दे की हाल ही में परिणीति और राघव के घर की सजावट वाली खबर सामने आए थी जिसमे दोनों का घर दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आ रहा था। परिणीति का घर पूरी तरह लाइट्स से सजा हुआ नजर आ रहा है।तो वहीं दिल्ली में भी दूल्हे मियां राघव का घर शादी के लिए पूरी तरह सज गया है। हालांकि कपल की शादी उदयपुर में होगी। 23 और 24 सितंबर को राघव और परिणीति की शादी के सभी फंक्शन होटल लीला पैलेस में हैं। वही मेहंदी सेरेमनी की रस्म दिल्ली में होगी। जिसकी जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। कपल 24 सितंबर को सात फेरे लेंगें। परिणीति और राघव की शादी फूल वाइट थीम पर बेस्ड होगी।

image 1605199

रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव का चूड़ा समारोह 23 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा और उसके बाद दोपहर को वेलकम लंच होगा। परिवार शाम को ‘लेट्स पार्टी लाइक 90s’ थीम पर एक ग्रैंड पार्टी में शामिल होंगे। ये फंक्शन ताज लेक पैलेस में होंगे।

image 6518099

इसी के साथ कपल के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 22 सितंबर से शुरू होकर और 24 सितंबर को खत्म होगी। कपल की रिसेप्शन 30 तारिक को चंडीगढ़ के ताज होटल में रखा जाएगा। जहां इस दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान समेत कई हस्तियां शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।