61 साल की उम्र में दिखा Meenakshi Sheshadri का जलवा, पूराने गानों पर थिरकी एक्ट्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

61 साल की उम्र में दिखा Meenakshi Sheshadri का जलवा, पूराने गानों पर थिरकी एक्ट्रेस

मीनाक्षी के डांस से ताजा हुईं 70 के दशक की यादें

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म ‘खेल खेल में’ की गोल्डन जुबली पर सुपरहिट गाना ‘एक मैं और एक तू’ पर डांस कर फैंस को 70 के दशक की याद दिलाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें वह ब्लू जम्प सूट में नजर आईं। उनका डांस फैंस के लिए तोहफे जैसा है।

फिल्म ‘खेल खेल में’ की 50वीं वर्षगांठ पर मीनाक्षी शेषाद्रि ने ‘एक मैं और एक तू’ गाने पर डांस कर जश्न मनाया। यह गाना ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी पर फिल्माया गया था और आज भी लोकप्रिय है। मीनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। फिल्म ‘खेल खेल में’ को आज रिलीज हुए 50 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 16 मई 1975 को रिलीज हुई थी। आज यह फिल्म अपनी गोल्डन जुबली मना रही है। इस खास मौके पर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म के सुपरहिट गाने ‘एक मैं और एक तू’ पर डांस करके अपने अंदाज में जश्न मनाया। यह गाना फिल्म का सबसे हिट सॉन्ग रहा है। इस गाने को ऋषि कपूर और नीतू सिंह पर फिल्माया गया। इस जोड़ी ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया था।

gumlet.assettype

गोल्डन जुबली के इस जश्न का वीडियो एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में मीनाक्षी ब्लू कलर के जम्प सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों का बन किया हुआ है। वह ‘एक मैं और एक तू’ गाने पर बेहद खूबसूरत डांस कर रही हैं। उनका यह डांस फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। उन्होंने अपने डांस से 70 के दशक की यादों को भी ताजा कर दिया।

‘एक मैं और एक तू’ गाना आज भी उतना ही लोकप्रिय है जितना अपने समय में था। इस गाने की मस्ती और रोमांस आज के लोगों को भी पसंद आता है। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी उस दौर की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी। ‘खेल खेल में’ फिल्म में उनकी मासूमियत, मस्ती और रोमांस की झलक ‘एक मैं और एक तू’ जैसे गानों में साफ दिखाई देती है। इस गाने में किशोर कुमार और आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी। वहीं लिरिक्स गुलशन बावरे के थे। इसके अलावा, म्यूजिक आरडी बर्मन का था। इसे डायरेक्ट रवि टंडन ने किया था।

gumlet.assettype

फिल्म ‘खेल खेल में’ के सभी गाने हिट साबित हुए थे। जैसे- ‘खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों’, इस गाने को भी किशोर कुमार और आशा भोसले ने गाया था। ‘हमने तुमको देखा’, जिसे शैलेन्द्र सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।