पूल किनारे बिकिनी में मानुषी छिल्लर ने बिखेरी दिलकश अदाएं, हॉट लुक देख लट्टू हुए फैंस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूल किनारे बिकिनी में मानुषी छिल्लर ने बिखेरी दिलकश अदाएं, हॉट लुक देख लट्टू हुए फैंस

साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं मानुषी छिल्लर बहुत जल्द अब अपनी पहली

साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं  मानुषी छिल्लर बहुत जल्द अब अपनी पहली फिल्म के साथ बॉडीवुड से डेब्यू करने जा रही हैं। खास बात मानुषी अपने अभिनय करियर की शुरुआत बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ करेंगी। मानुषी अपनी डेब्यू फिल्म ‘पृथ्वीराज’  में अक्षय कुमार की पत्नी संयोगिता के करिदार में दिखाई देंगी।  हालांकि, बॉलीवुड में दस्तक देने से पहले ही वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। 
1638857713 12
मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं। मानुषी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।  ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ बिकनी तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 

वहीं उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज में मानुषी परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वैसे इन तस्वीरों में  मानुषी का बोल्ड और दिलकश अंदाज देख फैंस भी इसके दीवाने होतो नजर आ रहे हैं।
1638857495 10
 
मानुषी द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में वो स्विमिंग पूल के किनारे हॉट अंदाज में दिखाई दे रही हैं। साथ ही वो ऑरेंज रंग की बिकिनी पहने कयामत ढा रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में से कुछ में वह बाथरोब पहने भी दिखाई दीं। 
1638857513 11
अब उनकी इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। ऐसे में कई लोग जहां उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं तो वहीं कई लोगों ने तो उन्हें खूबसूरती की परिभाषा तक बता दिया है। 
1638857737 13
बता दें, मानुषी पेशे से एक डॉक्टर (डेंटिस्ट) बनने वाली थीं। पर साल 2017 में फेमिना मिस वर्ल्ड का खिताब जितने के बाद उनकी किस्मत ही पलट गई। इस खिताब को जीतने के बाद से ही उनके बॉलीवुड डेब्यू के कयास लगाए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।