बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने राजनीतिक विचारों को लेकर काफी मुखर रही हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट और अपने इंटरव्यू के जरिए कंगना अकसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपोर्ट करती दिखाईं देती हैं। वहीं दूसरी और महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के साथ हुए कंगना के विवाद से भी सभी वाकिफ हैं। ऐसे में हाल ही में एक्टर और सांसद, मनोज तिवारी ने कहा है कि कंगना को थोड़ा सम्मानजनक होना चाहिए, भले ही उन्हें किसी व्यक्ति विशेष से परेशानी या समस्या ही क्यों ना हो।
मनोज तिवारी हाल ही में एक टॉक शो के दौरान तमाम मुद्दों पर अपनी बात मजेदार ढंग से रखी। इस शो में मनोज तिवारी ने कंगना के बारे में पूछे जाने पर कहा, “किसी को अपनी राय इतनी जोर से नहीं रखनी चाहिए कि वह सीधे किसी को हिट करे। एक कलाकार की भी कुछ जिम्मेदारी होती है।”
शो में मनोज तिवारी ने इस बात पर सहमती जताई कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद जब कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए बात की तो वो एकदम सही थीं, लेकिन महाराष्ट्र सरकार के प्रति उनका व्यवहार बहुत सख्त था और वो कंगना सही नहीं थीं।
बता दें कि कंगना पिछले दिनों मुंबई और मुंबई पुलिस पर अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में रही हैं। उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। साथ ही मुंबई पुलिस की आलोचना की थी। मुंबई के सिविक ऑथोरिटी ने कंगना के ऑफिस के एक हिस्से को तोड़ दिया था। ऐसे में कंगना ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था और कहा कि उनकी आवाज़ को दबाया नहीं जाएगा।