मनोज तिवारी ने बेटी का घर पर किया ग्रैंड वेलकम, वीडियो में दिखी न्यू बोर्न बेबी की पहली झलक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मनोज तिवारी ने बेटी का घर पर किया ग्रैंड वेलकम, वीडियो में दिखी न्यू बोर्न बेबी की पहली झलक

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी ने हाल ही में अपने फैंस के साथ बड़ी गुड

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी ने हाल ही में अपने फैंस के साथ बड़ी गुड न्यूज़ शेयर की थी। एक्टर कुछ दिन पहले ही तीसरी बार पिता बने हैं। उनके घर एक बार फिर प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। 51 साल की उम्र में पिता बने मनोज तिवारी की खुशी का इस वक़्त कोई ठिकाना नहीं है, वो सातवें आसमान पर हैं। वहीं अब एक्टर ने अपने चाहने वालों को जानकारी दी है कि उनकी नन्ही बिटिया अब हॉस्पिटल से घर आ गई है। 
1671273367 manoj tiwari talks about having a daughter at 49 and relationship with second wife main
मनोज तिवारी ने अपनी नन्ही शहज़ादी का अब घर पर ग्रैंड वेलकम किया है। सोशल मीडिया पर एक्टर ने इस खास मोमेंट का वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें बेबी की पहली झलक भी दिखाई दी। मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पूरे जोर शोर से फूल बरसते हुए मनोज तिवारी अपनी नन्ही परी को घर लेकर आए हैं। 
1671273382 del17 manojtiwari
गाड़ी से उतरते ही एक्टर बड़ी बेटी से कहते हैं कि ‘छोटा बाबू’ आ गया। मनोज तिवारी बड़ी खुशी से बेटी को घर के अंदर लेकर आते हैं और सीधे मंदिर में ले जाकर उसे भगवान का आशीर्वाद भी दिलवाते हैं। वहीं, बेबी के लिए पहले से ही रूम पूरी तरह से सजा हुआ है और आरती उतार कर बच्ची का स्वागत किया जाता है।

वहीं, वीडियो शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा- ‘बिटिया घर आयी.. रौनक ही रौनक.. जय मां विंध्यवासिनी..।’ अब फैंस मनोज तिवारी की बेटी की पहली झलक देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

आपको बता दें कि सोमवार को ही मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया था कि उनके घर तीसरी बच्ची का जन्म हुआ है। उनको अपनी दूसरी बीवी सुरभि तिवारी से बेटी हुई है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।