सिर्फ एक फिल्म के बाद बॉलीवुड से गायब हुई प्रियंका चोपड़ा की ये बहन पर यहाँ चला रही है जादू ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिर्फ एक फिल्म के बाद बॉलीवुड से गायब हुई प्रियंका चोपड़ा की ये बहन पर यहाँ चला रही है जादू !

NULL

बॉलीवुड में गिनी चुनी अभिनेत्रियाँ है जिन्होंने अभिनेताओं को टक्कर दी है और अपने कन्धों पर फिल्म को हिट कराने का दमखम है। इन्ही में से एक है प्रियंका चोपड़ा जो आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक डंका बजा रही है।अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आजकल हॉलीवुड में शूटिंग में व्यस्त है।

Priyanka chopraसमय की कमी के चलते प्रियंका बॉलीवुड के कम प्रोजेक्ट्स पर ही काम कर पाती है। प्रियंका के साथ साथ इनकी बहिन परिणीती चोपड़ा भी बॉलीवुड में सक्रीय है और उनका करियर भी सही चल रहा है।

Parineeti chopraपर आज हम बात कर रहे है प्रियंका चोपड़ा की एक और बहिन मन्नारा चोपड़ा के बारे में जो आजकल बॉलीवुड से गायब है। आखिर कहाँ है वो आजकल ? तो चलिए हम आपको बता देते है।

Priyanka chopra sisterप्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी काफी खूबसूरत और बोल्ड हैं। 29 मार्च 1991 को अम्बाला में, हरयाणा में जन्मीं मन्नारा एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ -साथ एक बेहतरीन मॉडल हैं l मन्नारा के पिता वकील हैं वहीं उनकी मां पेशे से ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं।

Mannara chopraमन्नारा मॉडलिंग की दुनिया में महारत हासिल करने के बाद अपने अभिनेत्री करियर की शुरूआत साल 2014 में आई तेलुगू फिल्मों के साथ की। मन्नारा नें तेलुगु फिल्म ‘प्रेमा गीमा जनता नै’ से की थी।

Mannara chopraमन्नारा अपने फिल्मी सफर के दौरान कन्नड़ फिल्म में साल 2014 में आई रोगे फिल्म के साथ डेब्यू किया था। मन्नारा हिंदी फिल्म में ज़िद के साथ डेब्यू कर चुकी हैं।

Mannara chopraआपको बता दें की परीणिती की तरह ही मन्नारा भी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कज़िन बहन हैं। समर फिल्ड स्कूल दिल्ली से मन्नारा नें बीबीए की पढ़ाई की है। मन्नारा की पहली बॉलीवुड डेब्यू जिद में उनकी एक्टिंग बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नही दिखा पाई।

Mannara chopraलेकिन तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में मन्नारा अपनी एक्टिंग का जौहर बखूबी दिखा रहीं हैं। हालाकि मन्नारा भी अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह ही बॉलीवुड में अपना नाम और एक मुकाम हासिल करना चाहती हैं।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।