पति राज की मौत के बाद पहली बार काम पर लौटीं मंदिरा बेदी, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पति राज की मौत के बाद पहली बार काम पर लौटीं मंदिरा बेदी, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

जानी-मानी अभिनेत्री मंदिरा बेदी पति राज कौशल की मौत के बाद पहली बार काम पर वापसी की है।

जानी-मानी अभिनेत्री  मंदिरा बेदी पति राज कौशल की मौत के बाद पहली बार काम पर वापसी की है। दरअसल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज साझा की है। राज की मौत के तकरीबन दो महीने बाद  पहली बार मंदिरा ने काम शुरू करते हुए अपनी तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। बॉलीवुड निर्देशक राज कौशल ने 30 जून को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था और तभी से मंदिरा सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए हुए थीं। अब एक बार फिर हिम्मत करते हुए अभिनेत्री ने नए सिरे से जीवन की शुरुआत की है और काम पर लौट आईं हैं।
1628928128 2
मंदिरा ने शेयर की सेल्फी… 
मंदिरा बेदी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी साझा करके बताया है कि कि वो काम पर वापस लौट आई हैं। मंदिरा ने लिखा है ‘काम पर वापस आने के लिए आभारी हूं। सभी की दयालुता के लिए आभारी हूं। अपने जीवन में मौजूद लोगों के लिए आभारी और धन्य हूं। स्वस्थ और जीवित रहने के लिए भी बहुत आभारी हूं।’

वहीं एक्ट्रेस के इसी पोस्ट पर अब फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अपने इस लेटेस्ट पोस्ट में मंदिरा बेदी ने लाल ब्लाउज के साथ हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है और उनकी आंखों पर मेकअप है। वहीं इससे पहले अदाकारा ने एक पोस्ट शेयर करके ये भी बताया की वो बहुत जल्द  काम पर लौटने वाली हैं।
1628928250 4
बता दें, मंदिरा बेदी अपने अभिनय से लेकर स्टाइल और फिटनेस के लिए मशहूर हैं। पति राज कौशल के निधन के बाद उन्होंने कुछ वक्त के लिए काम से ब्रेक लिया था, लेकिन अब अपने पुराने पॉजिटिव अंदाज के साथ वो काम पर लौट आई हैं।
1628928179 3
बताते चले, राज कौशल का निधन कार्डिएक अरेस्ट से हुआ था। इसके बाद वो इंस्टाग्राम पर कम नजर आ रही थीं। हालांकि पति की मौत के पांच दिन बाद उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपना दिल का दर्द व्यक्त किया था। मंदिरा बेदी के दो बच्चे हैं वीर और तारा।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।