मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से उम्र के अंतर पर भड़कीं, ट्रोलर्स को दिया मुँह तोड़ जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से उम्र के अंतर पर भड़कीं, ट्रोलर्स को दिया मुँह तोड़ जवाब

हाल ही में अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए माइलका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के

हाल ही में अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए माइलका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के 34 वें बर्थडे पर सोशल मीडिया के जरिए पहली बार सार्वजनिक तौर पर कबूल कर लिया कि वह अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में हैं। बता दें कि अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्मदिन 26 जून को था। इन दोनों कपल ने विदेश में एक साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है।  
1561972840 65672163 1912171022287189 7811130129290024783 n
मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप उम्र के फासले और शादी की डेट से जुड़े सवाल पर करारा जवाब दिया। जब मलाइका से तलाक के बाद फिर से प्यार होने को लेकर प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि ये बहुत खास है। जब मेरी शादी खत्म हुई तो मैं पक्का नहीं थी कि अब मैं किसी और रिश्ते में कभी आ भी पाऊंगी या नहीं। मुझे दिल टूटने का डर था,लेकिन मैं प्यार रिलेशनशिप चाहती थी। अर्जुन ने मुझे यकीन दिलाया और मैंने ये किया भी। 
1561972861 64328646 312368536384197 7657938768739333420 n

अर्जुन कपूर से उम्र के अंतर पर मलाइका ने बोली ये बात

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से उम्र के अंतर पर ट्रोल किए जाने के सवाल पर कहा कि जब आप रिलेशनशिप में होते हो तो उम्र का अंतर कोई मायने नहीं रखता है। ये दो दिलों के बीच जुड़ाव होने से इस बारे में कोई फर्क नहीं पड़ता है। दुर्भाग्यवश हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जो सिर्फ और सिर्फ तरक्की को ही नकार रहा है।

1561972940 arjun kapoor and malaika arora

बुुजुर्ग आदमी जवान लड़की से रोमांस कर रहा है,लेकिन जब वहीं बात महिला की बड़े होने की आती है तो उसे डेस्परेट और बुढ्ढी कह दिया जाता है। जिन लोगों की ऐसी सोच है उनके लिए मैं एक लाइन कहना चाहती हूं। भाड़ में जाओ। वहीं शादी के सवाल पर मलाइका ने कहा कि अभी मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती। ये पर्सनल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।