बैकलेस ड्रेस में Malaika Arora ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, ट्रोल्स बोले- पर्दा पहन लिया क्या? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बैकलेस ड्रेस में Malaika Arora ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, ट्रोल्स बोले- पर्दा पहन लिया क्या?

मलाइका अरोड़ा रविवार को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट की गईं। एक बार फिर से उन्होंने अपनी किलर

बॉलीवुड एक्ट्रेस
मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। भले ही वह
फिल्मों और शोज में नजर नहीं आ रही हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर चर्चा में छाई रहती
हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज खूब वायरल होती है। मलाइका अपनी
बोल्डनेस को लेकर कई बार ट्रोलर्स का शिकार भी हो जाती है।

1667735902 314016378 1097634734223419 5969344444940414491 n

इंटरनेट पर मलाइका
अरोड़ा का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस की ड्रेस
देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है और यूजर्स उनके वीडियो पर तरह-तरह की
प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर लोग उनकी वॉक और उनकी ड्रेस को लेकर उन्हें जमकर
ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में मलाइका गाउन पहने दिख रही हैं।

1667735931 312171310 436370938612994 2410954112732821024 n

मलाइका अरोड़ा का
स्पॉटेड वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस क्लिप
में
मलाइका अरोड़ा रविवार को
मुंबई के बांद्रा में स्पॉट की गईं। एक बार फिर से उन्होंने अपनी किलर अदाएं
दिखाईं। इस दौरान वह पपराजी को देखते हुए हाथ वेव करती हैं और फिर कार में जा
बैठती हैं। हमेशा की तरह इस बार भी मलाइका अपने स्टाइलिश अवतार में दिख रही हैं
हालांकि उनका ये ग्लैमरस लुक लोगों को पसंद नहीं आया है।

मलाइका की वीडियो पर यूजर्स उनकी ड्रेस और चाल का मजाक उड़ाते हुए कॉमेंट कर
रहे हैं। एक यूजर ने लिखा
, ‘वह चल कैसी रही हैं?‘  दूसरे यूजर ने लिखा हैं कि, ‘पर्दा पहन लिया क्या?’ एक ने कहा, ‘मेरे घर पे पर्दा चोरी हो
गया है किसी को दिखे तो बताना।

एक अन्य ने कहा, ‘हमेशा दिखावा करती हैं। कहीं पर भी जा रही हों हमेशा दिखावा करना है।

1667736090 b69a176b 4687 4e01 b2b7 f2cef01e843b

1667736095 d23d9922 7ffa 4ceb aae0 36bb60587688

1667736099 21aac405 03c5 4894 a59b abe6e7898882

बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों
साल 2019 से रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन और मलाइका के बीच काफी ऐज गेप है जिसकी वजह
इस कपल को लोगों के ताने भी सुनने पड़ते है लेकिन इसका असर इनके रिलेशनशिप पर
देखने को नहीं मिलता है। दोनों ज्यादातर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते देखे
जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।