Arjun Kapoor के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड Malaika Arora ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Arjun Kapoor के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड Malaika Arora ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड और एक्ट्रेस अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 36 वा बर्थडे सेलिब्रेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड और एक्ट्रेस अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 36 वा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। आज अर्जुन कपूर का 36 वा जन्मदिन है, इस मौके पर एक्टर ने प्री बर्थडे पार्टी का आयोजन किया जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका जमकर ठुमके लगाती दिखीं।
1687776173 356385967 1761124734344829 3139249143221867571 n
अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें की है जिनमे वो अलग-अलग मूड में नजर आ रहे है। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने अपने लव चर्म एक मैसेज भी लिखा। मैसेज में लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे सनशाइन, मेरे थिंकर, मेरे नासमझ, मेरे शॉपहॉलिक, मेरे हैंडसम अर्जुन कपूर’।

बता दें, इन पोस्ट में ये कपल बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है। इनकी पहली पहली फोटो में एक्टर खुले आसमान के नीचे पहाड़ो के बीच नजर आ रहे है। दूसरी फोटो में एक्टर किसी नदी के पास खड़े दिख रहे है। एक्टर इस दौरान बी;ब्लैक कलर का ओवर कोर्ट और जींस पहने दिखाई दे रहे है। 

अर्जुन के घर में उनके प्री बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था इस मौके पर अर्जुन के ख़ास दोस्तों के अलावा उनकी गर्लफ्रेंड और बहन अंशुला भी मौजूद थे। वही इस पार्टी से मलाइका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो कूल अंदाज में फुल ऑन मस्ती करती दिखाई दे रही है और मलाइका का डांस देख उनके दोस्त जबरदस्त हूटिंग करते सुनाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।