अर्जुन कपूर की तस्वीर पर मलाइका अरोरा ने किया ये इंटेंस कमेंट, फिर मिला ऐसा रिप्लाई

अर्जुन ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसपर मलाइका ने कमेंट किया है और फैंस के बीच

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी इन दिनों बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है और आये दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है। सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है और एक दुसरे की पोस्ट्स पर कमेंट भी फैंस के बीच काफी वायरल होते है।  
1563798352 1
इस बार अर्जुन ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसपर मलाइका ने कमेंट किया है और फैंस के बीच उनका कमेंट खूब वायरल हो रहा है। दरअसल अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

इस तस्वीर के कैप्शन में अर्जुन कपूर ने लिखा था ‘स्माइल, एक सुलगता हुआ रविवार।’ अब अर्जुन कपूर कोई तस्वीर शेयर करें और मलाइका उसपर कमेंट ना करें ऐसा नहीं हो सकता। 
1563798360 3
मलाइका ने अर्जुन के इस पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या सच में?’ इसपर अर्जुन ने वापस कॉमेंट कर कहा, ‘यही जिंदगी का विरोधाभास कहलाता है।’ अब फैंस के बीच मलाइका और अर्जुन कपूर की ये बातचीत ट्रेंड कर रही है। 
1563798368 4
आपको बता दें हाल ही में अर्जुन कपूर किए जन्मदिन पर मलाइका ने उनके साथ रिलेशनशिप को सोशल मीडिया ऑफिशियली कबूल किया था।  तब से ही दोनों ने एक साथ कई तस्वीरें फैंस के बीच शेयर की। 
1563798375 6
अर्जुन कपूर के बर्थडे मनाने के लिए हाल ही में ये कपल न्यूयॉर्क पहुंचा था। इन छुट्टियों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। छुट्टियां मनाने के बाद ये कपल हाल ही में वापस इंडिया लौटे हैं। यहां आकर भी दोनों को ककई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। 
1563798380 5
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अर्जुन कपूर जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपथ’ में नजर आएंगे।  इस फिल्म में अर्जुन के साथ संजय दत्त, कृति सेनन, पद्मिनी कोल्हापुरी और मोहनीश बहल भी अहम रोल में होंगे।
1563798386 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।