मलाइका अरोड़ा ने थैंक्सगिविंग वीडियो पोस्ट कर जताया आभार, किसान और डॉक्टर को भी कहा शुक्रिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मलाइका अरोड़ा ने थैंक्सगिविंग वीडियो पोस्ट कर जताया आभार, किसान और डॉक्टर को भी कहा शुक्रिया

मलाइका के वीडियो में उनके माता-पिता, बहन अमृता अरोड़ा और उनका परिवार, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, बेटा अरहान

इस साल ने सबको रुला कर रखा है। चाहे आम इंसान हो या कोई सेलिब्रिटी ये साल सबके लिए मुश्किलों भरा रहा, सभी ने मुश्किल हालातो का सामना किया। ऐसे में जब साल ख़तम होने वाला है तो थैंक्सगिविंग तो बनता ही है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी इस मौक़े पर अपनों को शुक्रिया अदा कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने भी इस मौक़े पर एक वीडियो पोस्ट करके अपने दोस्तों और साथियों को शुक्रिया अदा किया।
 1606547560 89269651 860131234459463 6431668764633512296 n
मलाइका के वीडियो में उनके माता-पिता, बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर, करिश्मा कपूर, बेटा अरहान ख़ान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की तस्वीरें हैं। हालांकि, कुछ और क़रीबी दोस्तों को भी मलाइका ने शामिल किया है।

1606547499 123498852 717609895514203 8421005255540470377 n

इसके साथ मलाइका ने एक नोट भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- थैंक्सगिविंग पूरी दुनिया के लिए अपना प्यार और आभार ज़ाहिर करने का बढ़िया मौक़ा हौता है। दुनिया को इस वक़्त इसकी ज़रूरत है। प्यार, दया और धन्यवाद। इस साल पूरी मानवता बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है, फिर भी कुछ चीज़ें ऐसी होंगी, जिनके लिए शुक्रगुज़ार होना चाहिए। हमारे डॉक्टर्स और हेल्थकेयर वर्कर्स का शुक्रिया, हमारे परिवार और दोस्तों का शुक्रिया, जो हमारे साथ खड़े रहे। 

1606547514 whatsapp image 2020 11 28 at 12.21.51 pm

हमारे किसानों का शुक्रिया, जिनकी वजह से हमारे डिनर टेबल्स पर खाने की कमी नहीं हुई। एक बार आप इस बारे में सोचना शुरू करेंगे, तब आपको पता चलेगा कि 2020 असहनीय साल होने के बावजूद, बहुत सारी ऐसी बातें हैं, जिन्होंने इसे सहनीय बनाया। उन्होंने हमें सरवाइव करने के लिए प्रेरित किया। बस यही मायने रखता है। सभी को हैप्पी थैंक्सगिविंग।
 1606547537 118780576 162322508809333 2247634560850649409 n
बता दें, इस साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को काफी नुक्सान हुआ है। वहीं कई सेलेब्रिटीज़ कोविड-19 की चपेट में आये। ख़ुद मलाइका और अर्जुन कोविड-19 पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि, दोनों जल्द नेगेटिव भी हो गये। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।