बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल इस बात से तो सभी वाकिफ होंगे की मलाइका अपनी फिटनेस और अपनी ख़ूबसूरती को लेकर कोई कॉम्प्रोमाइज बर्दाश्त नहीं करती हैं। वही मलाइका की ये बात उनके बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड के सुपरस्टार अर्जुन कपूर को भी पसंद आती हैं। वही मलाइका की इसी बीच एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे देखने के बाद फैंस कई सवाल भी कर रहे हैं।
सामने आई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा के चेहरे पर कागज जैसे कुछ चिपका हुआ है एक्ट्रेस चेयर पर बैठी शीशे के सामने सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। मलाइका का ये अंदाज देखने के बाद उनके फैंस के बीच इस बात की चर्चा तेज है कि वो खाने पीने के साथ-साथ तमाम तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट के जरिए भी खुद को मेंटेन रखती हैं।
इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा ने अपने एक और मिरर सेल्फी फैंस के साथ शेयर की है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस शीशे के सामने खड़ी अपनी टोन्ट बॉडी और कर्वी फीगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स में मलाइका अरोड़ा की फिटनेस से नजरे हटाना उनके फैंस के लिए काफी मुश्किल सा साबित हो रहा है।
वही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जाता हैं।जहां दोनों ही कपल एक दूसरे के फॅमिली फंक्शन्स में भी शामिल होते रहते हैं।
साथ ही दोनों को एक साथ वेकेशन पर भी जाते हुए देखा गया हैं। वही इसी बीच अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की चर्चा भी काफी जोरों पर हैं हालांकि दोनों में से किसी ने भी इसके बारे में कोई बात नहीं की है।