बेटे अरहान के साथ मलाइका-अरबाज को खुश देख Arjun Kapoor पर फूटा लोगों का गुस्सा, बताया घर तो़ड़ने का दोषी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बेटे अरहान के साथ मलाइका-अरबाज को खुश देख Arjun Kapoor पर फूटा लोगों का गुस्सा, बताया घर तो़ड़ने का दोषी

मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान को मुंबई एयरपोर्ट पर एकसाथ स्पॉट किया गया। दोनों अपने

बॉलीवुड के पावर कपल रहे मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को अलग हुए काफी साल बीत चुके हैं। वहीं दोनों ही अपनी लाइफ में आगे भी बढ़ चुके हैं जहां मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर संग अपनी लव लाइफ एंजॉय कर रही हैं वहीं अरबाज भी जॉर्जिया एंड्रियानी संग अपनी जिंदगी में खुश हैं। मलाइका और अरबाज भले ही अलग हो गए हो लेकिन अपने बेटे अरहान खान के लिए दोनों अपने बीच के गिले-शिकवे भुलाकर मिलकर साथ आ जाते हैं।

1670398074 fgiyy

अरहान की वजह से कई बार मलाइका और अरबाज को साथ में स्पॉट किया जाता है। बीती रात भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जहां दोनों अपने बेटे अरहान को मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। जहां से इनका एक स्पॉटेड वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा हो। जिसमें तीनों साथ एक हैप्पी फैमली लग रहे है और उन्हें ऐसे साथ देखकर लोग खुद को कॉमेंट करने से नहीं रोक पाए हैं।

मलाइका और अरबाज का ये वायरल वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है जिसमें अरहान के एयरपोर्ट से बाहर आते ही मलाइका उन्हें गले से लगा लेती हैं जिसके बाद पापा और बेटा दोनों बड़ी गर्मजोशी से गले मिलते हैं। तीनों एक साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं, वीडियो में कभी अरहान अपने पापा के कंधे पर हाथ रखते हैं तो कभी मलाइका अपने लाडले को दुलारती हैं। 
1670398238 untitled

अरबाज और मलाइका को अपने बेटे के साथ ऐसे खुश देखने के बाद लोगों का गुस्सा अर्जुन कपूर पर फूट पड़ा है। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लोग अर्जुन को घर तो़ड़ने का दोषी बताते हुए खरी-कोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों का कहना है कि इन दोनों को एक बार फिर साथ आ जाना चाहिए। तो वहीं कुछ लोगों को सबसे ज्यादा बुरा अरहान के लिए लग रहा है।

1670398633 whatsapp image 2022 12 07 at 13.05.37

1670398645 whatsapp image 2022 12 07 at 13.05.55

1670398619 whatsapp image 2022 12 07 at 13.05.26

1670398609 whatsapp image 2022 12 07 at 13.06.09

मलाइका और अर्जुन के इस वायरल वीडियो को अबतक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और कॉमेंट बॉक्स में भी लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर कहा- ‘अर्जुन को पता है?’ दूसरे यूजर ने कहा- मुझे आशा है कि अर्जुन इसे देख रहा होगा। एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए कॉमेंट कर लिखा-इस प्यार को क्या नाम दूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।