Malaika Arora के इस टैलेंट से बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor ने कराया रुबरू, फोटो देख हो जाएंगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Malaika Arora के इस टैलेंट से बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor ने कराया रुबरू, फोटो देख हो जाएंगे हैरान

बी-टाउन के मोस्ट फेमस कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों वेकेशन मना रहे हैं। अर्जुन कपूर

बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। बी-टाउन के ये लवबर्ड्स इन दिनों यूरोप ट्रिप पर हैं, जहां से दोनों अपनी एक से बढकर एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका के रोमांटिक फोटोज पर उनके फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इसी बीच अब अर्जुन ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है।
1682246873 341706759 748799056694970 5551825770970249056 n
एक्टर अर्जुन कपूर ने अब ऑस्ट्रिया से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही बताया है कि ये तस्वीरें मलाइका अरोड़ा ने क्लिक की हैं। अर्जुन की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। एक्टर की तस्वीरों की खास बात ये है कि इसके लिए उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका खुद उनकी पर्सलन फोटोग्राफर बनी हैं। अर्जुन-मलाइका अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं।
1682246887 341586226 1240532853235075 68981947315912556 n
अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो टी-शर्ट के ऊपर हुडी पहने दिख रहे हैं। एक्टर ने 5 फोटो शेयर की है और हर फोटो में वो अलग-अलग पोज दे रहे हैं। एक फोटो में तो अर्जुन अपने फेस को अपनी हुडी से छुपाते हुए दिख रहे हैं तो उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में फोटो क्लिक करने का क्रेडिट अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को दिया है।

अर्जुन ही नहीं मलाइका भी अपनी यूरोप ट्रिप की तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने हाथ से दिल बनाया है और सड़क पर इसकी परछाई नजर आ रही है। मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाया था। कपल की इस रोमांटिक फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
1682246897 342343386 1081751516116051 1502530197223859253 n
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच कई बार दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। मलाइका अरोड़ा ने पहले सलमान खान के भाई अरबाज खान से लव मैरिज की थी। लेकिन सालों की शादी के बावजूद अरबाज और मलाइका सालों पहले अलग हो गए। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान है और दोनों  अपने बेटे की वजह से कई बार साथ में स्पॉट भी किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।