अर्जुन-Malaika Arora के रिलेशन को कपूर परिवार ने दी हरी झंडी, खुल्लम खुल्ला हो रहा है प्यार का इजहार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अर्जुन-Malaika Arora के रिलेशन को कपूर परिवार ने दी हरी झंडी, खुल्लम खुल्ला हो रहा है प्यार का इजहार

बॉॅलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर और Malaika Arora अपने लव लाइफ को लेकर पिछले काफी समय से

बॉॅलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर और Malaika Arora अपने लव लाइफ को लेकर पिछले काफी समय से सुर्खियों में रह रहे हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और उनकी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान के गर्ल गैंग के साथ एक बार फिर अर्जुन कपूर उनके साथ लेट नाइट पार्टी करते हुए दिखाई दिए हैं।

malika arjun

महीप कपूर ने रखी थी पार्टी

sanjay kapoor wife party

 

लेकिन Malaika Arora और अर्जुन इन सभी तस्वीरों में बहुत ही खास तरीके से नजर आ रहे हैं। क्योंकि पहली बार ये दोनों साथ में मस्ती करते हुए नजर आए हैं और ये दोनों अर्जुन की चाची महीप कपूर के साथ बहुत मस्ती करती हुई नजर आए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर की महीप कपूर पत्नी हैं।

 

कूपर फैमिली ने दी अर्जुन और Malaika Arora के रिश्ते को हरी झंडी

malaika arora

अक्सर अर्जुन और Malaika Arora को एक साथ घूमते और पार्टी करते हुए स्पॉट किए जाते हैं। मलाइका और अर्जुन को पहली बार उनकी चाची महीप कपूर ने ज्वाइन किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को कपूर फैमिली ने हरी झंडी दे दी है।

https://www.instagram.com/p/BqNowI7g37H/?utm_source=ig_embed

पिछले दिनों की खबरों के अनुसार यह बताया गया था कि ये दोनों अगले साल तक शादी कर सकते हैं। यह दोनों साल 2019 में अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का मन बना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही हैं वायरल

malaika arora relationship

 

इस लेट नाइट पार्टी की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें अर्जुन और मलाइका जहां एक दूसरे के बहुत करीब नजर आ रहे हैं तो वहीं अर्जुन की चाची महीप और मलाइका ने भी एक दूसरे के साथ काफी मस्ती की है। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं। महीप ने खुद इस पार्टी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/BqNq7PBAwrz/?utm_source=ig_embed

इस पार्टी में मलाइका, अर्जुन और महीप के साथ करीना कपूर खान भी नजर आ रही हैं वहीं मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा समेत कई सारे दोस्त नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका के बीच बढ़ती नजदीकियों के बारे में मीडिया ने मलाइका से सवाल किया था जिसका उन्होंने काफी दिलचस्प तरीके से टाल दिया था।

kareena kapoor

वहीं आए दिन ये दोनों साथ में टाइम स्पेंड करते और पार्टी करते दिखाई देते रहते हैं, इतना ही नहीं अर्जुन कपूर मलाइका का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनके साथ विदेश भी गए थे। जहां दोनों ने मलाइका के इस दिन को यादगार बना दिया था।

malaika arora affair with arjun

फैंस को ये जोड़ी तो काफी पसंद है लेकिन इंतजार सिर्फ इस बार का है कि कब ये दोनों खुद अपने रिश्तें को सबके सामने ऑफिशियल करते हैं। पिछले दिनों मलाइका के दोस्त ने कहा था कि वो दोनों अभी एक दूसरे को समझ रहे हैं जिसके लिए दोनों को ही समय चाहिए।

arjaun kapoor relationship

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।