बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर पिछले साल से अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे है और उनकी पत्नी नीतू कपूर भी ऋषि कपूर के साथ ही है। बहुत सी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस दौरान ऋषि कपूर का हालचाल जानने के लिए उनसे मिलने अस्पताल पहुचंते रहे है।
अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर हाल ही में ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना। ऋषि कपूर मलाइका और अर्जुन कपूर से मिलकर ऋषि कपूर बेहद खुश हुए।
ऋषि कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खास मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है और ख़ुशी जाहिर की। ऋषि कपूर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा “मलाइका और अर्जुन आने के लिए धन्यवाद। आशा करता हूं कि आपने रॉकेटमेन देखी होगी और रेड फार्म पर लंच भी किया होगा। “
बीते दिनों अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा ने ऑफिसियल रूप से अपने रिलेशनशिप को कबूल कर लिया है और उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी।
दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहते है और हाल ही में दोनों न्यूयॉर्क में भी छुट्टियां बिताते हुए नजर आये थे। सोशल मीडिया पर भी अर्जुन और मलाइका एक दुसरे की तस्वीरों पर भी खूब कमेंट करते है।
वहीँ बात ऋषि कपूर के बारे में की जाए तो हाल ही में उनसे मिलने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव भी पहुंचे थे। इस मुलाकात की तस्वीर नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था – वर्ल्ड कप को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। उम्मीद है, हम जीत जाएंगे।”