आखिर क्यों महेश भट्ट की बेटी शाहीन नहीं आती मीडिया के सामने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आखिर क्यों महेश भट्ट की बेटी शाहीन नहीं आती मीडिया के सामने

NULL

मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट बॉलीवुड के सबसे चर्चित नामों में से एक है। साथ ही इनकी बेटियों ने भी बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। इनकी बेटी पूजा भट्ट पहले अभिनेत्री और अब निर्देशक बन चुकी है और आलिया भट्ट के बारे में तो आप सब जानते ही है। आलिया आज हिट अभिनेत्रियों में शामिल है।

1 1005अगर आपसे ये सवाल पुछा जाए की महेश भट्ट की कितनी बेटियाँ है तो जाहिर सी बात है जवाब होगा दो , जिनके बारे में हमने भी अभी जिक्र किया पर आपको बता दें अगर आप ऐसा मानते है तो आप गलत है क्योंकि महेश भट्ट की तीन बेटियां है। जी हाँ पूजा और आलिया के अलावा इनकी तीसरी बेटी भी है शाहीन भट्ट।

2 603पूजा और आलिया तो काफी चर्चित है लेकिन महेश भट्ट की तीसरी बेटी शाहीन मीडिया , पार्टीज और इवेंट्स में कभी नज़र नहीं आती है। आपको बता दें की महेश भट्ट साहब की बॉलीवुड में बेहद साख बड़ी है पर इनका निजी जीवन काफी विवादस्पद रहा है। कई बार ये बड़े विवादों में फंस चुके है।

3 558महेश भट्ट जब 20 साल के थे तब उन्होंने लॉरेन ब्राइट से शादी की थी। लोरेन और महेश के 2 बच्चे थे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। कुछ साल बाद जब महेश भट्ट का नाम परवीन बॉबी से जुड़ना लगा तो लॉरेन ने महेश से रिश्ता तोड़ लिया।

4 502महेश और परवीन का रिश्ता भी कुछ ज़्यादा दिन नहीं चल पाया। परवीन के बाद उनकी ज़िन्दगी में सोनी रजदान हुई। उन्होंने सोनी राजदान से शादी कर ली. सोनी से उनके २ बच्चे हुए बड़ी बेटी शाहीन और छोटी बेटी आलिया।

5 429शाहीन के बारे में काफी कम लोग इसलिए जानते है क्योंकि ये लाइम लाइट से काफी दूर रहती है और इसके पीछे एक बड़ा कारण है जो खुद शाहीन ने पिछले साल ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सबके साथ शेयर किया। शाहीन ने बताया की 13 साल की उम्र से वो डिप्रेशन और इन्सोमनिया की शिकार है। शाहीन का जन्म 28 नवंबर 1988 को हुआ था और वो 28 साल की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।