Mahendra Singh Dhoni बने तमिल फिल्म LGM के प्रोड्यूसर, फिल्म का पहला पोस्टर हुआ आउट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Mahendra Singh Dhoni बने तमिल फिल्म LGM के प्रोड्यूसर, फिल्म का पहला पोस्टर हुआ आउट

क्रिकेट जगत के धुरंधर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में तो अपना परचम लहरा चुके हैं।

क्रिकेट जगत के धुरंधर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में तो अपना परचम लहरा चुके हैं। लेकिन धोनी जल्द ही अब बॉलीवुड में भी दस्तक देने वाले हैं। जहां धोनी के फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया हैं। जिसपर अब धोनी का रिएक्शन भी सामने आ गया हैं। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी ने उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म LGM का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। वही धोनी ने खुद अपने इस पोस्टर को शेयर भी कर दिया हैं। 
M.S. Dhoni | Biography, Facts, & Awards | Britannica
दरअसल जनवरी में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने बताया था कि वो जल्द ही अपने होम बैनर ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ के साथ फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं। प्रोडक्शन के अंडर बनी पहली फीचर फिल्म का टाइटल ‘एलजीएम’ है।‘एलजीएम’ का मतलब- लेट्स गेट मैरिड! ये एक तमिल फिल्म है।महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। साथ ही पोस्ट शेयर करते के साथ ही दोनो ने एक प्यारा सा कैप्शन भी साथ लिखा है। 
1681210156 capture
1681210163 ftw1krqaqaumphs
जहां धोनी ने कैप्शन में लिखा है की- मुझे ‘एलजीएम’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए ख़ुशी हो रही है। एक फील गुड फैमिली एंटरटेनर फिल्म के लिए तैयार हो जाईए! ये फिल्म आप सब के चेहरे पर मुस्कान लेकर आएगी। धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से पूरी टीम को फिल्म के लिए ऑल द बेस्ट!
1681210175 ff2mgqyakae 7ng
वही अब धोनी के इस पोस्टर पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में जमकर कमेंट कर ऑल द बेस्ट कहते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को प्रोड्यूस करने के अलावा धोनी ने इस फिल्म का कांसेप्ट भी तैयार किया है। 
1681210470 14350545 1765576190397635 1129022925 n
ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म एक मां और एक कपल के बीच के ड्रामा पर बेस्ड होगी। 27 जनवरी को फिल्म लॉन्च हुई थी। इस मौके पर साक्षी ने कहा था कि वो ऐसी ही और स्टोरी फिल्माने की तैयारी में हैं, जिनमें कोई मीनिंग भी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।