छोटे पर्दे के मशहूर शो महाभारत में नजर आई ‘Kunti’ यानी की शफक नाज अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल शफक ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करी हैं। जिसपर उन्हें कई सारे कॉम्लिमेंट्स मिल रहे हैं।
हालांकि एक समय ऐसा भी था जब शफक हद से ज्यादा मोटी थीं। उन्हें केवल 24 साल की उम्र में बुढापे का एहसास होने लगा था। एक इंटरव्यू के दौरान शफक नाज ‘Kunti’ ने यह बताया कि टीवी की दुनिया में कदम रखने के बाद से उन्हें ब्रेक नहीं मिला और वह जबसे ही लगातार काम करती रही हैं।
इसके बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि वह खुद को वक्त नहीं दे पा रही हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद पर ध्यान देना शुरू किया और डेढ महीने में 13 किलो वजन धटा लिया है।
शफक का डाइट प्लान
शफक नाज ने इन डेढ़ महीनों में अपने खाने-पीने पर खास ध्यान दिया। उन्होंने इस दौरान मीठा खाना बिल्कुल ही बंद कर दिया। शफक ने अपने खाने में आंवला, एलोविरा, लौकी का जूस, ग्रीन टी, वॉटर पीकर को शामिल किया। शफक डेढ़ महीने तक खाने-पीने के मामले में इन्हीं चीजों पर निर्भर रहीं।
https://www.instagram.com/p/BkUI_YNn28p/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
इस दौरान शफक ने हर रोज अपना वर्क आउट करना जारी रखा। वजन को सामान्य बनाए रखने और मोटापे को कंट्रोल करने के लिए ‘Kunti’ अभी भी हर दिन वर्कआउट पर खास ध्यान दे रही हैं।
https://www.instagram.com/p/Bk_4wP5HYC1/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
https://www.instagram.com/p/Bmfe2SeHMxs/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
https://www.instagram.com/p/BmyghZYnk87/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
बता दें कि इन दिनों शफक नाज टीवी सीरियल चिडिय़ाघर में मयूरी का रोल अदा कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने टीवी सीरियल महाभारत में ‘Kunti’ के किरदार से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वह एक बेहरीन कत्थक डांसर भी हैं।
https://www.instagram.com/p/BlqJKmNnJQh/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
तब उन्होंने स्टार प्लस के शो सपना बहू का बिदाई में गुणी का रोल किया था। इसके अलावा जी टीवी के शो संस्कार लक्ष्मी में उनका अभिनय सराहा गया था।
https://www.instagram.com/p/BmiIKjnHvGb/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control