16 साल के हो गए माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे आरिन, अब दिखने लगे है बेहद स्मार्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

16 साल के हो गए माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे आरिन, अब दिखने लगे है बेहद स्मार्ट

आज हम माधुरी दीक्षित के बारे में नहीं बल्कि उनके बेटे आरिन के बारे में बात कर रहे

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने समय में शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार रही है और डॉक्टर नेने से शादी करने के बाद माधुरी अमेरिका में जाकर शिफ्ट हो गयी थी। काफी समय बाद माधुरी ने बॉलीवुड में कमबैक किया और अब कई टीवी शोज में बतौर जज भी नजर आ रही है।

1572865412 1000

 
आज हम माधुरी के बारे में नहीं बल्कि उनके बेटे आरिन के बारे में बात कर रहे है जो अन्य स्टारकिड्स से काफी अलग है। माधुरी के लाडले आरिन काफी सुर्ख़ियों में है और हाल ही में ये 16 साल के हुए है। 
1572865420 1001
शादी के बाद माधुरी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और अमेरिका में बस गयी थी पर अब बीते कुछ सालों से परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हो गयी है।आरिन मुंबई से ही अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी कर रहे है। अक्सर आरिन अपनी मम्मी माधुरी के साथ पार्टीज आदि में भी स्पॉट किये जाते है। 
1572865426 1002
लुक्स की बात की जाए तो आरिन की शक्ल काफी हद तक अपने पिता डॉक्टर नेने से मिलती जुलती है। हाव भाव में भी आरिन काफी शांत और सौम्य नजर आते है। माधुरी अक्सर कहती ही कि उन्होंने अपने बच्चों को काफी संस्कार दिए है और वो चाहती है कि वो स्टारडम से दूर ही रहे। 
1572865431 1003
अमेरिका में पले – बढ़े होने के बावजूद माधुरी और डॉक्टरर नेने के बेटे आरिन काफी संस्कारी है और अब वो अपने इसी व्यवहार से जिससे मिलते है, उसका दिल जीत लेते है।

1572865437 1004

 
बता दें माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने के दो बेटे है आरिन और रयान। आरिन बड़े बेटे है और माधुरी दीक्षित के साथ इनकी कई तस्वीरें काफी वायरल भी होती है। अब आरिन बॉलीवुड में दिलचस्पी रखते है या नहीं इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। 
1572865447 1005

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।