Madhuri Dixit Saree Looks: 50 प्लस ट्राई करें 'धक-धक गर्ल' माधुरी के लेटेस्ट साड़ी कलेक्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Madhuri Dixit Saree Looks: 50 प्लस ट्राई करें ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी के लेटेस्ट साड़ी कलेक्शन

धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित के लोग आज भी दीवाने हैं। एक्ट्रेस 90 के दशक से ही लोगों के दिलों पर राज करती आ रही हैं।

madhuridixitnene17209299083411729806283359889942260424 2

माधुरी अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। आज भी माधुरी साड़ी पहनकर लाखों लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा देती हैं।

एक्ट्रेस के साड़ी को ड्रेप करने के स्टाइल के आप भी कायल हो जाएंगे। उनकी तरह साड़ी स्टाइल करके आप भी बहुत ही खूबसूरत लग सकती हैं। आइए आज आपको दिखाते हैं माधुरी का लेटेस्ट साड़ी कलेक्शन।

इस नेवी ब्लू कलर की साड़ी में माधुरी का लुक बहुत ही जबरदस्त लग रहा है। उनका ये स्टाइल बहुत ही शानदार है। इस साड़ी में माधुरी दीक्षित बला की खूबसूरत लग रही हैं।

hth

इस नेट साड़ी में माधुरी किसी पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट लुक दे रही हैं। उनका ये स्टाइल शानदार है। एक्ट्रेस का ये साड़ी लुक देखकर कोई भी उनका फैन बन सकता है।

अगर आप किसी कॉकटेल पार्टी में जाने के लिए ड्रेस सेलेक्ट नहीं कर पा रही हैं, तो आपको माधुरी के इस लुक से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। इस वाइन ग्रीन साडी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं।

ये साड़ी पहनकर माधुरी कहर ढा रही हैं। उनका ये स्टाइल कमाल का है। इसके साथ उन्होंने टर्टल नेक ब्लाउज पेयर किया है। इस तरह की सिंपल साड़ी को पहनकर हर महिला खूबसूरत दिख सकती है। एक्ट्रेस का ये लुक बहुत ही इंस्पायरिंग है।

vf

अपने इस देसी लुक में एक्ट्रेस बहारों की मल्लिका लग रही हैं। इस ट्रेडिशनल अंदाज में माधुरी आपको भी अपना फैन बना सकती हैं। इस रेड और येलो साड़ी के कॉम्बिनेशन में एक्ट्रेस बहुत ही प्यारी लग रही हैं।

इस शिमरी साड़ी में माधुरी बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। अगर आप किसी नाइट पार्टी में जाने वाली हैं, तो आपके लिए ये लुक बहुत ही कमाल का हो सकता है। इसे पहनकर आप पार्टी में अप्सरा से कम नहीं लगेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।