माधुरी दीक्षित को आई 90 के दशक की याद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

माधुरी दीक्षित को आई 90 के दशक की याद

NULL

एक बार फिर माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में धमाल मचाने को बेताब है। इस बेताबी का पता उनकी बातों से चलता है। दरअसल, माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर, अजय देवगन के साथ मिलकर धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म टोटल धमाल की शूटिंग शुरु कर दी है। अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए अभिनेत्री कहती हैं कि मुहूर्त शॉट के दौरान ऐसा महसूस हुआ जैसे नब्बे के दशक में आ गई।

लेकिन अब जबरदस्त धमाल होगा। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सात दिसंबर (2018) को रिलीज होगी! इस फिल्म का निर्माण कुमार के साथ अशोक ठाकरिया और अजय देवगन मिलकर कर रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित के अलावा, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा भी मुख्य हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।