प्रियंका-निक जोनस का होगा तलाक? शादी के कुछ समय बाद ही इस खान ने कर दी थी ऐसी भविष्यवाणी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका-निक जोनस का होगा तलाक? शादी के कुछ समय बाद ही इस खान ने कर दी थी ऐसी भविष्यवाणी

महज एक छोटी सी बात क्या बवाल पैदा कर दे इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा

महज एक छोटी सी बात क्या बवाल पैदा कर दे इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। फैंस के दिलों की धड़कन प्रियंका चोपड़ा को भी कहां मालूम था कि अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने पति के सरनेम को हटाना इतना भारी पड़ जायेगा की बात तलाक तक पहुंच जाएगी।  
1637654197 6
ऐसे में सोमवार को प्रियंका का इंस्टाग्राम अकाउंट से पति निक जोनस के सरनेम को हटा देना सबको हैरान कर गया। यही नहीं इस खबर ने फैंस को इतना ज्यादा परेशान कर दिया है कि अब वह यह सोचने को मजबूर हो गए हैं कि कहीं प्रियंका का शादीशुदा जिंदगी में कोई परेशानी तो नहीं, कहीं ऐसा तो नहीं कि प्रियंका निक से अलग होने जा रही हैं?
1637653698 5
केआरके ने पहले की इस कपल के तलाक की भविष्यवाणी
यही नहीं इस दौरान लोगों को अभिनेता कमाल आर खान के द्वारा कही गई बात याद आ गई जब उन्होंने कहा था निक और प्रियंका का तलाक हो जाएगा। जी हां, इस साल जुलाई में उन्होंने प्रियंका और निक जोनस को लेकर भी ऐसा ही एक बयान दिया था जिस पर काफी बवाल मच गया था। दरअसल कमाल आर खान ने प्रियंका और निक को लेकर एक ट्वीट करके लिखा था कि ’10 साल के अंदर प्रियंका और निक जोनस का तलाक हो जाएगा।
 
1637654245 untitled 3
मधु चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन 
दरअसल मां मधु चोपड़ा ने बेटी प्रियंका और उनके अमेरिकी सिंगर पति निक जोनास से तलाक की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और दामाद निक की शादी में चल रही परेशानी की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और लोगों से ऐसी अफवाहें न फैलान की अपील की है। उन्होंने कहा,यह सब बकवास है, अफवाहें न फैलाएं।
1637651399 2
बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टा बायो में कुछ बदलाव किए हैं, जिसमें उन्होंने अपने दोनों सरनेम ‘चोपड़ा और जोनास’ को हटा दिया था। देसी गर्ल के इंस्टाग्राम बायो में अब प्रियंका चोपड़ा जोनास की जगह पर सिर्फ उनका पहला नाम ही है। जिसके बाद लोगों ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए कि एक्ट्रेस निक से तलाक लेने वाली हैं। 
1637651194 1
यही नहीं कुछ लोगों ने तो प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर दुख व्यक्त करने लगे। कई ने तो यहां तक कह दिया कि इस सेलिब्रिटी कपल के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों जल्दी ही अलग होने वाले हैं। ऐसे में इंटरनेट पर इस तरह के मैसेज देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी के रिश्ते पर सब कुछ साफ किया है।  
1637651519 4
खैर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रियंका के नाम के आगे से जोनस हटाने का कारण तो हम नहीं जानते, लेकिन प्रियंका और निक के इंस्टाग्राम अकाउंट देखकर यह जरूर कह सकते हैं दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।
1637651407 3
बताते चले, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में सात फेरे लिए थे। दोनों कि शादी हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। वहीं बीते दिनों ये कपल दिवाली के समय साथ में पूजा करते नजर आया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।