शादी के लिए सही व्यक्ति की तलाश : प्रियंका चोपड़ा  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी के लिए सही व्यक्ति की तलाश : प्रियंका चोपड़ा 

NULL

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह सही व्यक्ति की तलाश में हैं। इसके साथ उनका कहना है कि शादी योजना से नहीं होती। जी सिने पुरस्कार में उपस्थित हुई प्रियंका से मीडिया ने शादी के बारे में पूछा? इस पर उन्होंने कहा, ‘शादी योजना से नहीं होती। आपको अपने लिए सही व्यक्ति की तलाश की जरूरत होती है। अगर मुझे सही व्यक्ति मिल जाएगा तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी। मैं अब भी ऐसे शख्स की तलाश में हूं।’  बॉलीवुड फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने पुष्टि की है कि उन्हें राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए संपर्क किया गया था, जिसमें आमिर खान शीर्ष भूमिका में हैं। यह फिल्म सिद्धार्थ राय कपूर और महेश मथाई द्वारा निर्देशित होगी। प्रियंका अंतर्राष्ट्रीय कलाकार हैं। उनके पास दो हॉलीवुड फिल्में भी हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।