पुष्पा 2 का पहला पोस्टर रिलीज़, सामने आए Allu Arjun के खौफनाक लुक से बड़ी नेटिज़न्स की उलझन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पुष्पा 2 का पहला पोस्टर रिलीज़, सामने आए Allu Arjun के खौफनाक लुक से बड़ी नेटिज़न्स की उलझन

अल्लू अर्जुन ने गले में नींबू की माला, फूल की माला और हेवी ज्वेलरी पहनी है। इसी के

साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफ़िस पर काफी धूम मचाई लिहाजा परिणाम ये रहा इनकी इस फिल्म को लोगो ने इतना पसंद किया की अब लोग इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म को डेढ़ साल बीत चुके वही अब फर्स्ट पार्ट के धमके के बाद इसका दूसरा पार्ट भी जल्द आने वाला है।
1680929740 271452581 2138611269622122 4724598658980669900 n
दरअसल अल्लु अर्जुन की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म पैन इंडिया पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था नतीजा ये हुआ फिल्म को हर भाषा में रिलीज किया गया और ये फिल्म पूरी दुनिया में छा गई।
1680929750 91232566 1046528672397965 4638728193124698646 n
वही अब फर्स्ट पार्ट के बाद इस फिल्म का सेकंड पार्ट भी जल्द धूम मचाने सिनेमा घरों में आ रहा है। साथ ही इस फिल्म का पोस्टर अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले इस पोस्टर को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बताते चले 8 अप्रैल यानी आज अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है।
1680929761 271617995 965210044406687 1273895792262922057 n
इसी के साथ एक दिन पहले रिलीज हुए पोस्टर पुष्पा : द रूल का टीजर अब ऑफिशियली सामने आ चुका है। वही अल्लू अर्जुन इस पोस्टर के जरिए एक बार फिर अपने फैंस के बीच सुर्खियों में आए है। दरअसल सामने आए इस पोस्टर में इस बार अल्लू अर्जुन अलग स्टाइल में नजर आ रहे है।

अल्लू अर्जुन ने गले में नींबू की माला, फूल की माला और हेवी ज्वेलरी पहनी है। इसी के साथ एक अलग अंदाज में नजर आने वाले पुष्पा स्टार ने अपनी सारी उंगलियों में अंगूठियां पहनी है, हाथों में चूड़ी, नीली साड़ी और बैकलेस ब्लाउज के साथ नाक में नथनी और पूरी बॉडी को नीले रंग से ढका हुआ है।
1680929870 collage maker 22 jan 2023 04 1674386429
अल्लू अर्जुन का लुक यही खतम नही होता एक्टर ने एक हाथ में बंदूक ली है और पुराने स्टाइल में हुबहू खड़े नजर आ रहे है। वही अब इस पोस्टर ने नेटीजेंस की कन्फ्यूजन को बड़ा दिया है कि क्या अब अल्लू अर्जुन ‘ट्रांसजेंडर’ की भूमिका में नजर आने वाले है या ऋषभ शेट्टी की ‘कटारा’ की तरह।
1680929884 allu arjun 2
हालाकि इस पोस्ट में उनकी भूमिका को पूरी तरह नही बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।