तीसरी बार प्रेग्नेंट है लीजा हेडन, एक्ट्रेस ने बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर डिस्क्लोज़ किया बेबी का जेंडर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तीसरी बार प्रेग्नेंट है लीजा हेडन, एक्ट्रेस ने बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर डिस्क्लोज़ किया बेबी का जेंडर

लीजा हेडन बहुत जल्द तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में वीमेन्स डे के मौके पर

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल लीजा हेडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी फोटोज और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर छाई रहती है। अब हाल ही में लीजा हेडन ने अपनी कुछ ख़ास तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरो में लीजा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। 
1615283452 51612931 146341089726843 6901985993296179287 n (1)
 
बता दे, लीजा हेडन बहुत जल्द तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में वीमेन्स डे के मौके पर लीजा ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते खास तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों में लीजा ने अपनी जींस के बटन खोलर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। साथ ही कैप्शन में उन्होंने अपने होने वाले बच्चे का जेंडर लड़की बताया है। 

फैंस लीजा के इस बेबाक अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दे कि इससे पहले लीजा के दो बेटे हैं। वही, लीजा फैंस के बीच सबसे ज्यादा अपने बेबी बंप फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लीजा का इंस्टाग्राम देखे तो यहां उनकी बिकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते एक से एक शानदार तस्वीरें देखने को मिलेगी। 
1615283547 131971134 421768379002348 3791544335288332444 n
लीजा ने लंदन बेस्ड बिजनेसमैन डीनो लालवानी के साथ साल 2016 में शादी की थी। शादी के एक साल के अंदर ही लीजा हेडन ने अपने पहली बेटे जैक को जन्म दिया था। इसके बाद लीजा ने फरवरी 2020 में अपने दूसरे बेटे लियो को जन्म दिया था। अब लीजा तीसरी बार मां बनने वाली हैं। उनका तीसरा बेबी जून में इस दुनिया में आएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।