मॉडलिंग छोड़ 'आशिकी' एक्टर Rahul Roy की बहन प्रियंका रॉय बनी ब्रह्मचारिणी, साध्वी बन जी रही ऐसी जिंदगी Leaving Modeling, 'Aashiqui' Actor Rahul Roy's Sister Priyanka Roy Became A Brahmacharini, Living Such A Life As A Sadhvi
Girl in a jacket

मॉडलिंग छोड़ ‘आशिकी’ एक्टर Rahul Roy की बहन प्रियंका रॉय बनी ब्रह्मचारिणी, साध्वी बन जी रही ऐसी जिंदगी

‘आशिकी’ से स्टारडम की सीढ़ियां चढ़ने वाले एक्टर राहुल रॉय की बहन इन दिनों चर्चा में हैं। एक्टर की बहन पहले मॉडल थी, साथ ही वो एक बिजनेसवुमन, डांसर और फिटनेस ट्रेनर थी। लेकिन अब उन्होंने अलग रूप अपना लिया है।वो शादीशुदा होने के बाद भी खुद को ब्रह्मचारिणी कहती हैं।

  • राहुल रॉय की बहन अब साध्वी बन गई हैं और उनका नाम है हरी मां प्रियंका
  • हरि मां प्रियंका एक डांसर और फिटनेस ट्रेनर भी थीं, लेकिन अब वे अध्यात्म में हैं

harimaapriyanka 1707422069 3298417843315600029 3554303439

बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय को तो हम सभी जानते हैं। 90 के दशक में उन्होंने फिल्म ‘आशिकी’ से धमाल मचा दिया था। वे रातों-रात स्टार बन गए और उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। राहुल रॉय लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन हाल ही में जब वे अपनी बहन पिया गेस रॉय उर्फ ​​प्रियंका के साथ नजर आए तो वे चर्चा में आ गए। राहुल रॉय से ज्यादा उनकी बहन की चर्चा हो रही है। दरअसल, राहुल रॉय की बहन अब ब्रह्मचारिणी बन गई हैं और उनका नाम हरी मां प्रियंका है।

राहुल रॉय की बहन मॉडल से बनीं ब्रह्मचारिणी

बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय की बहन पिया ग्रेसी रॉय खुद भी एक सेलेब्रिटी थी। पॉपुलर मॉडल होने के अलावा वो एक टैलेंट मैनेजमेंट फर्म भी चलाती थीं। सोशल मीडिया पर उनके 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, लेकिन अब उन्होंने सब कुछ छोड़कर एक अलग जिंदगी जीना शुरू कर दिया है। ब्रह्मचारिणी बनने के बाद उनके भाई राहुल रॉय भी उनके शिष्य बन गए हैं और हर काम उनकी सलाह के मुताबिक ही करते हैं। वो अक्सर अपने भाई के साथ नजर आती हैं और राहुल रॉय के हर फैसले में उनकी पूरी बात होती है। ब्रह्मचारिणी बनने के बाद पिया ग्रेसी रॉय ने अपना नाम भी बदल लिया है। अब वो हरि मां प्रियंका बन गई हैं। बहन के साथ नजर आए राहुल रॉय

officialrahulroy 1724081229 3438165004537386565 2265826362 1

हरि मां से खास है राहुल रॉय का रिश्ता

राहुल रॉय ने फिल्म ‘आशिकी’ से ब्लॉकबस्टर डेब्यू किया था और उस दौरान वह शाहरुख खान और आमिर खान से भी बड़े स्टार बन गए थे। उन्होंने 11 दिनों में 47 फिल्में साइन की थी, हालांकि, ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बावजूद वह अपने पूरे करियर में सिर्फ एक ही सफल फिल्म दे पाए। राहुल और हरी मां ने हाल ही में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। वैसे बता दें कि जब राहुल को पैरालिसिस अटैक आया था, तब हरी मां उनके साथ थीं और उनका ख्याल भी रखती थीं। राहुल ने बताया था कि वह दिन-रात उनकी सेवा करती रहीं। वह एक्टर को ठीक करने का श्रेय हरी मां को देते हैं। सगे भाई-बहन न होने के बावजूद दोनों हर त्योहार साथ में मनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।