80 के दशक में सड़कों पर तब सन्नाटा छा जाती थी जब घरों में रामायण को टेलीकास्ट किया जाता था। लोग जिस आस्था भाव और जिस प्रेम से इस सीरियल को देखते थे और प्यार देते थे वो आज भी याद कर सीरियल के सटरकास्ट की आँखें नम हो जाती थी। ऐसे में साल 2020 में इतिहास ने फिर से अपने आप को दोहराया और लॉकडाउन में इसे फिर से टेलीकास्ट किया गया। उस वक़्त रामायण ने रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी हासिल की थी।
ऐसे में अब रामायण में लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने फिर से उन्ही पलों को याद किया हैं। जिसे यादकर आज भी उनका दिल गद-गद हो जाता हैं। दरअसल, रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख लोगों को याद दिलाया है कि 3 साल पहले आज के ही दिन, यानी 16 अप्रैल को 2020 को रामायण के उस एपिसोड को टेलीकास्ट किया गया था जिसमें लक्ष्मण और मेघनाद का युद्ध दिखाया गया था। इस एपिसोड को काफी पसंद किया गया। तब इसे 77.7 मिलियन व्यूअरशिप मिली। यानी इसे तब 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था।
रामायण में लक्षम्ण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने दर्शकों को धन्यवाद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- आज ही के दिन 16 अप्रैल 2020 में रामायण के लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध वाले एपिसोड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जो, ये अपने आप में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। 77.7 मिलियन व्यूअरशिप के लिए आप सबका धन्यवाद, यह सब आप लोगों की वजह से संभव हो पाया। साथ ही उन्होंने लक्ष्मण और मेघनाद के युद्ध वाले सीन की कुछ झलक भी शेयर की।
बता दे की लॉकडाउन के दौरान दोबारा से जब रामायण को टेलीकास्ट किया गया था। तभ भी इस सीरियल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
जहां सीरियल में कास्ट होने वाले सभी स्टारकास्ट को भी दर्शक भगवन श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण ही समझने लगे थे। वही लॉकडाउन के दौरान भी इस सीरियल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।