Latest Blouse Design: सुरभि चांदना के 6 ब्लाउज देखकर खो बैठेंगे होश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Latest Blouse Design: सुरभि चांदना के 6 ब्लाउज देखकर खो बैठेंगे होश

image 5021704

अगर आप अपने लिए ब्लाउज के नए डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो टीवी एक्ट्रेस सुरभि चांदना के ब्लाउज कलेक्शन की ओर एक नजर डालें।

image 4392724

यलो कलर का एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज सुंदर और एलीगेंट दिखने के साथ ट्रेडिशनल लुक भी देता है। ये अपने ब्राइट कलर की वजह से यह कई रंगों की साड़ी के साथ चल जाता है।

image 5754223

पिंक, रेड, ग्रीन, ब्लू, ब्राउन, ब्लैक जैसे रंगों की साड़ियों के साथ तो यह बहुत प्यारा दिखता है। 

image 3401199

फ्लोरल प्रिन्ट वाला ब्लाउज भी कई साड़ियों के साथ पहना जा सकता है। सुरभि का यह ब्लाउज वी नेकलाइन में होने के साथ लेस लगा हुआ भी है। 

image 6211063

इसकी वजह से इसकी खूबसूरती बढ़ गयी है। आप इस तरह के सिम्पल लुक वाले ब्लाउज को लहंगे के साथ भी पहन सकते हैं, फिर आपको दुपट्टा की कोई खास जरूरत नहीं रह जाती है।

image 3304915

इस तरह की नेकलाइन वाला ब्लाउज पहनना सबके बस की बात नहीं है लेकिन यह काफी ग्लैमरस लुक देता है। 

image 4876827

अगर आपका बहुत मन है तो आप इस तरह के ब्लाउज को सुरभि की तरह रेड या फिर ब्लैक, यलो जैसे रंग में बनवा लें, जो कई रंग और पैटर्न वाली साड़ियों के साथ चल जाएगा। 

image 9031690

यह डबल ब्लाउज है, जिसमें अंदर वाला ब्लाउज नूडल स्ट्रैप में है और बाहर वाला श्रग की तरह मैचिंग कलर में है। 

image 6441274

इस तरह का डबल ब्लाउज अभी ट्रेंड में है, इसलिए आपको जरूर बनवाना चाहिए। आप इसे अलग-अलग और साथ में भी पहन सकते हैं। 

image 9446221

सुरभि का यह लॉन्ग ब्लाउज कुर्ती स्टाइल में है, लेकिन शीयर फैब्रिक में बना हुआ है। इसलिए यह ज्यादा स्टाइलिश और सुंदर दिख रहा है। 

image 9249513

इसकी नेकलाइन डीप है और यह स्लीवलेस भी है। सुरभि ने इस ब्लाउज को साड़ी से मैचिंग बनवाया हुआ है, इसलिए यह ज्यादा सुन्दर दिख रहा है। 

image 9350872

सुरभि ने मेहंदी ग्रीन कलर के लहंगे के साथ पहना था। यह ब्लाउज मल्टी कलर में है, इसलिए कई कलर की साड़ियों और लहंगे के साथ चल सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।