फेमस कन्नड़ एक्टर पुनीत
राजकुमार की आखिरी फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस के बीच में अप्पू नाम
से मशहूर दिवंगत एक्टर पुनीत का पिछले साल 29 अक्टूबर को हार्ट अटैक की वजह से
निधन हो गया था। एक्टर की निधन से कन्नड़ सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई थी। कई
फैंस इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सके थे। पुनीत की साउथ सिनेमा में अच्छी फैन
फॉलोइंग है। अब अप्पू के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। पुनीत की डाक्यूमेंट्री फिल्म
‘गंधाडा गुड़ी’ रिलीज होने जा रही है। इस खास मौके पर खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर
जानकारी शेयर की है।
दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार
की पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार ने ट्वीटर पर एक्टर की आखिरी डाक्यूमेंट्री फिल्म
‘गंधाडा गुड़ी’ के ट्रेलर लांच की जानकारी शेयर की है। अश्विनी ने ट्वीट करते हुए
लिखा कि, नमस्ते पीएम मोदी आज का दिन हमारे लिए एक भावनात्मक दिन है क्योंकि हम
अप्पू के दिल के करीब एक प्रोजेक्ट #GandhadaGudi का ट्रेलर रिलीज
कर रहे हैं। अप्पू ने हमेशा आपके साथ बातचीत को संजोया और आपके साथ व्यक्तिगत रूप
से साझा करना पसंद करता।
एक्टर की पत्नी के ट्वीट
को पीएम मोदी ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘अप्पू दुनियाभर में लाखों लोगों के दिलों में
आज भी जिंदा हैं। वह ऊर्जावान और अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे।‘गंधाडा गुड़ी’
प्रकृति, कर्नाटक की प्राकृतिक
सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक ट्रिब्यूट है। इस प्रयास के लिए मेरी
शुभकामनाएं।‘
वहीं, फिल्म की बात करें
तो ये कर्नाटक के वन्यजीव की एक डॉक्यूमेंट्री है। फिल्म को पुनीत राजकुमार का
ड्रीम प्रोजेक्ट भी बताया जा रहा है। फिल्म में पुनीत और निर्देशक अमोघवर्षा साथ
में नजर आएंगे। फिल्म पुनीत के बैनर पीआरके प्रोडक्शंस तहत बनकर तैयार की गई है। फिल्म को एक्टर के पुण्यतिथि से ठीक एक दिन
पहले यानि की 28 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।