स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई है। बीते 27 दिनों से मशहूर सिंगर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां पिछले दिनों उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया गया था तो आज फिर यह खबर है कि लता दी की तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें, कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती दाखिल करवाया गया था।
इन दिनों लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार लता जी की सेहत का ख्याल रख रहे हैं। ऐसे में जब एक बार फिर से सिंगर की सेहत बिगड़ी तो उन्होंने तुरंत डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया। डॉक्टर्स की एक टीम 24 घंटे उनके इलाज के लिए अस्पताल में मौजूद है।
बता दें, लता मंगेशकर को करीब 6-7 दिन पहले ही डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया था। तब डॉक्टर ने बताया था कि लता जी की सेहत में सुधार हैं, इसलिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया गया है, लेकिन वह आईसीयू में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं।
वहीं लता मंगेशकर के एक बार फिर नए हेल्थ अपडेट के सामने आने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है और फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
30 हजार से ज्यादा गानों को दी आवाज
साल 1942 में 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली लता मंगेशकर पिछले सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने कई भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।