गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' ने ऑस्कर में बनाई जगह, द कश्मीर फाइल्स फेम विवेक अग्निहोत्री ने ऐसे किया रिएक्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ ने ऑस्कर में बनाई जगह, द कश्मीर फाइल्स फेम विवेक अग्निहोत्री ने ऐसे किया रिएक्ट

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ‘छेल्लो शो’ को ऑस्कर के लिए चुना है। सोशल मीडिया पर ‘छेल्लो शो’

इस समय फिल्मी दुनिया में हर तरफ बस गुजराती फिल्म लास्ट फिल्म शोका नाम गुंज रहा है। गुजराती फिल्म लास्ट फिल्म शोजिसे छेल्लो शो
भी कहा जाता है ने सभी फिल्मों को पछाड़ कर ऑस्कर में अपनी जगह बना ली है। इस खबर
के सामने आते हर तरफ बस छेल्लो शो का शोर मचा हुआ है। ऑस्कर के लिए चुने जाने के
बाद से हर किसी की जुबान छेल्लो शो का नाम चढ़ गया है। वहीं अब इस पर द कश्मीर
फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन सामने आया है।

Gujarati film 'Chello Show' official entry of India at Oscars | Oscars: गुजराती  फिल्म 'छेल्लो शो' ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री | Patrika News

दरअसल, सोशल मीडिया पर गुजराती
फिल्म छेल्लो शो की जमकर तारीफ हो रही है क्योंकि फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसे
ऑस्कर के लिए चुना है। गुजराती मूवी छेल्लो शो डायरेक्टर पान नलिन के निर्देशन में
बनी है।
लास्ट फिल्म शोउर्फ छेल्लो शो के नाम से मशहूर ये फिल्म 14
अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

TMC लीडर का दावा, कश्मीर फाइल्स को बिना कट के किया रिलीज, Vivek Agnihotri  बोले- फेक न्यूज फैलाना बंद करो - Vivek Agnihotri TMC leader Saket Gokhale  The Kashmir Files cleared without

इस खबर पर सुपरहिट फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने
ट्वीटर पर खुशी जाहिर की है। विवेक ने ट्वीट कर लिखा
, ‘छेल्लो शोकी पूरी टीम को
ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री में सिलेक्ट होने के लिए बहुत-बहुत बधाई। ऑस्कर 2023 में
बेस्ट फिल्म अवॉर्ड के लिए शुभकामनाएं।
इसी के साथ उन्होंने ऑडिएंस को भी धन्यवाद कहा जो द कश्मीर फाइल्सको ऑस्कर में भेजने के पक्ष में थे।

पिछले काफी वक्त से द कश्मीर फाइल्स और राजामौली की फिल्म आरआरआर के ऑस्कर में
जाने की खबरें सामने आ रही थी। मगर
छेल्लो शोके ऑस्कर जाने पर
मुहर लगते ही विवेक अग्निहोत्री और एस एस राजामौली की सारी उम्मीदें धराशायी हो
गई। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर आरआरआर के ऑस्कर 2023 में जाने की सभी को
काफी उम्मीदें थी।

Gujarati film Chhello Show India official Oscars entry beats RRR and The  Kashmir FIlms - 'आरआरआर' और 'कश्मीर फाइल्स' नहीं, ऑस्कर के लिए भेजी जाएगी गुजराती  फिल्म Chhello Show

बता दें कि जब से आरआरआर के ऑस्कर में जाने की खबरें सामने आई थी। तभी से मूवी
को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। इस फिल्म में
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता अजय देवगन भी खास किरदारों में दिखाई दिए
थे। द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर के अलावा आलिया भट्ट स्टारर गंगुबाई काठियावाड़ी की
भी ऑस्कर 2023 में जाने की खबरें सामने आ रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।