काइली जेनर ने ट्रैविस स्कॉट के साथ दूसरे बच्चे को दिया जन्म, शेयर की बच्चे की पहली तस्वीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

काइली जेनर ने ट्रैविस स्कॉट के साथ दूसरे बच्चे को दिया जन्म, शेयर की बच्चे की पहली तस्वीर

टीवी स्टार और मॉडल काइली जेनर अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं।

टीवी स्टार और मॉडल काइली जेनर अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। वही अभी कुछ देर पहले सोशल मीडिया के ज़रिये काइली ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। ये तो सब जानते है कि काइली प्रेग्नेंट थी वही अब उन्होंने फैंस को बताया है कि वो दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने लड़के को जन्म दिया है। उन्होंने अपने घर आई इस खुशी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया। 
1644222194 166113961 370074894110144 3961338777046574656 n
उन्होंने बेबी की फोटो शेयर की है। हालांकि उसमें बेबी का चेहरा नजर नहीं आ रहा, लेकिना काइली ने उसका हाथ पकड़ा हुआ है। काइली ने इस पोस्ट के कैप्शन में बच्चे के जन्म की तारीख का खुलासा किया है। बच्चे का जन्म 2 फरवरी को हुआ है। वही, अभी तक कपल ने अपने बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है।
1644222205 273525899 156624473378576 7535159644187151017 n
काइली जेनर और ट्रैविस स्कॉट 2017 से डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन 2019 में कथित तौर पर ये दोनों अलग हो गए थे। काइली अपनी बेटी के साथ रहती थीं। 2021 में यह जोड़ी फिर एक हो गई और इसके साथ ही काइली ने सितंबर में अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
1644222224 956219398
आपको बता दे, काइली जेनर ने 2015 में अपनी मेकअप कंपनी एस्टब्लिश की थी और साथ ही वह अपने पारिवारिक रियलिटी शो ‘कीपिंग अप विद द कार्दशियन’ में भी नजर आती हैं। ये भी सच है कि वो सोशल माडिया सेंसेशन है। काइली इंस्टाग्राम पर 309 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाली पहली महिला हैं। इसके साथ ही काइली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला भी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।