कुंडली भाग्य फेम संजय गगनानी ने पूनम प्रीत के साथ रचाई शादी, फोटोज में दिखा दूल्हे का स्वैग

टीवी दुनिया के फेमस शो ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्टर संजय गगनानी अपनी मंगेतर पूनम प्रीत के साथ शादी

टीवी दुनिया के फेमस शो ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्टर संजय गगनानी अपनी मंगेतर पूनम प्रीत के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पूनम ने सीरियल ‘नामकरण’ में काम किया है। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। संजय और पूनम ने दिल्ली के एक रिजॉर्ट में रॉयल अंदाज में शादी की, जहां पर बीते कुछ दिनों से उनकी रस्में भी चल रही थीं। 
1638166353 sanjay gagnani d
इससे पहले कपल ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में रीति रिवाज से भी शादी रचाई। कपल की शादी में ‘कुंडली भाग्य’ सीरियल के कई स्टार नजर आए, जो अब सोशल मीडिया पर शादी के तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर अब सेलेब्स संजय और पूनम को बधाई दे रहे हैं।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि संजय गगनानी अपनी शादी के लिए गोल्डन कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं, जिसके साथ एक्टर ने गले में व्हाइट और गोल्डन मोतियों की माला पहनी हुई है। वहीं, पूनम मैरून कलर के लहंगे काफी सुंदर लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने माथे पर मैचिंग दुपट्टा लिया हुआ है, जो उनकी सुंदरता को बड़ा रहा है।

इससे पहले सोशल मीडिया पर संजय गगनानी और पूनम प्रीत की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। दोनों की हल्दी और संगीत सेरेमनी 27 नवंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें कपल ने मिलकर खूब धमाल मचाया था। इतना ही नहीं, शादी की रस्मों से पहले संजय और पूनम ने एक पूल पार्टी भी की थी, जिसमें कपल रोमांटिक होता हुआ देखा गया था। संजय गगनानी और पूनम प्रीत काफी सालों से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2018 में सगाई भी रचा ली थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।