देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद खास दिन है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का अलग ही महत्व है। वहीं कश्मीरी पंडितों में इस पर्व को हेरथ कहा जाता है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू अपने परिवार संग हेरथ की पूजा करते हुए नजर आये। यही नहीं इस पूजा का एक खास वीडियो कुणाल खेमू ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
एक्टर ने पोस्ट की वीडियो…
कुणाल खेमू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर हेरथ की पूजा का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कुणाल अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ पत्नी सोहा अली खान और इनाया नौमी खेमू भी पूरे मन से पूजा की। वीडियो में जैसे ही कुणाल खेमू शंख बजाते हैं तो सोहा अली खान पति को बहुत ध्यान से देख रही होती हैं। सोहा का प्यार भरा रिएक्शन देखकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के कैप्शन में कुणाल खेमू ने लिखा है- हेरथ मुबारक…आप सभी लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, सभी लोगों के लिए शांति, खुशी, प्रेम और उज्जवल भविष्य की कामना। ओम नमः शिवाय….। अब एक्टर की इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें, कश्मीरी पंडितों के घर हेरथ की पूजा करीब तीन दिनों तक चलती है। कुणाल के साथ हेरथ पूजा में उनकी पत्नी सोहा और बेटी इनाया भी शामिल रही। ऐसे में इनाया अपने हाथों से जलाभिषेक करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं वह अपने पापा के साथ प्रसाद खाने के लिए तैयार भी दिख रही हैं।