21 साल बाद एक बार फिर टीवी पर रोमांस करते नजर आएंगे Juhi Parmar और Hussain? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

21 साल बाद एक बार फिर टीवी पर रोमांस करते नजर आएंगे Juhi Parmar और Hussain?

स्टार प्लस के सुपरहिट शो कुमकुम ने साल 2002 में टीवी पर दस्तक दिया था। टीवी के इस

स्टार प्लस के सुपरहिट शो  कुमकुम ने साल 2002 में टीवी पर दस्तक दिया था। टीवी के इस शो में जूही परमार और हितेन की जोड़ी देखने को मिली थी जिसमे शो के दौरान दोनों ने काफी लोगो के दिल जीते थे। बता दे, टीवी पर आते ही दोनों की जोड़ी ने तहलका मचा दिया था और सालों तक टीवी की दुनिया पर राज किया था।
1689495928 243203626 317848573446463 404419344310005983 n
बता दे, जूही और हितेन की जोड़ी ने इस दौरान फैंस का काफी दिल जीता था वही जूही परमार और हुसैन के इस शो को ऑन एयर हुए 21 साल का लंबा समय बीत चुका है। बावजूद इसके लोग सीरियल कुमकुम को नहीं भुला पाए हैं। इसी बीच जूही परमार और हुसैन ने एक बार फिर से फैंस के बीच सनसनी मचा दी है। 
1689495938 347401126 1252435585395906 8657868406741616518 n
बता दे, कुछ समय पहले ही जूही और हुसैन ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और ये दोनों इस दौरान जमकर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे है इस वीडियो को देख अब फैंस को दोनों के एक बार फिर साथ आने का साइन मिला है। बता दे, अगर इस वीडियो को देख आप भी ऐसा ही सोच रहे है कि ये जोड़ी एक बार फिर एक साथ रोमांस करते हुए दिखाई देने वाली है तो आप गलत सोच रहे है।

बता दे, इस वीडियो के जरिये जूही और हुसैन कुमकुम के 21 साल पूरे होने का जश्न मना रहे है इस वीडियो को शेयर कर जूही और हुसैन ने फैंस को धन्यवाद कहा है। जूही परमार और हुसैन ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आप लोगों के दिलों में आज भी हमारी स्टोरी जिंदा है। कुमकुम और सुमित की कहानी को शुरू हुए 21 साल का समय बीत गया है उसके बाद भी ये कहानी खत्म नहीं हुई है। हम दोनों आपको तहे दिल से शुक्रिया कहना चाहते हैं।’ 
1689495952 293914997 183037600822525 8994225600960158496 n
बता दे, जूही और हुसैन ने लिखा- हम दोनों BAG फिल्म्स और स्टार प्लस के भी आभारी हैं जिन्होंने कुमकुम एक प्यारा सा बंधन जैसे शो में काम करने का मौका हमे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।