Kubbra Sait को झेलने पड़े Salman Khan के टेंट्रम? शूट पर भूखे पेट 5 घंटे इंतज़ार करती रह गई एक्ट्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Kubbra Sait को झेलने पड़े Salman Khan के टेंट्रम? शूट पर भूखे पेट 5 घंटे इंतज़ार करती रह गई एक्ट्रेस

अब एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की भी पोल खोल दी है। दरअसल, कुब्रा ने एक

कुब्रा सैत लम्बे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। ये बात अलग है कि अब जाकर एक्ट्रेस को वो पहचान मिली है जिसके लिए वो सालों से मेहनत कर रही हैं। वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में कुकू के किरदार ने एक्ट्रेस की किस्मत बदल दी। रातों-रात कुब्रा सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो गईं, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन अब एक्ट्रेस ने एक पुराना किस्सा शेयर किया है जिसमे उन्होंने बताया है कि उन्हें इस इंडस्ट्री में क्या- कुछ नहीं झेलना पड़ा। 
1674199403 306785230 755730762172394 1133029758135968515 n
इतना ही नहीं अब एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की भी पोल खोल दी है। दरअसल, कुब्रा ने एक फिल्म में सलमान के साथ काम किया था, जिसको लेकर अब उन्होंने बात की है और अपना सलमान के साथ पुराना एक्सपीरियंस शेयर किया है। आपको बता दें, इस दौरान एक्ट्रेस को भाईजान की दबंगई और स्टारडम के चलते काफी कुछ झेलना पड़ा था, जिसका अब उन्होंने खुलासा कर दिया है। 
1674199413 salman khan kubbra sait
वैसे तो, सलमान खान के साथ काम करना हर एक्ट्रेस का सपना होता है। लेकिन लगता है एक्ट्रेस कुब्रा सैत के लिए ये एक बुरा सपना बन गया। दरअसल, कुब्रा ने साल 2011 में आई फिल्म ‘रेडी’ में सलमान खान के साथ काम किया। इस फिल्म में कुब्रा एक हाउस हेल्प के किरदार में नज़र आई थी लेकिन इस दौरान उन्हें काफी बुरे अनुभवों से गुज़ारना पड़ा। कुब्रा ने खुलासा किया कि उन्हें सेट पर कई घंटे भूखे पेट बिताने पड़े क्योंकि फिल्म का पूरा क्रू सुबह से सलमान खान के इंतजार कर रहा था। 
1674199664 s
कुब्रा ने बताया कि सलमान फिल्म के सेट पर पूरे 5 घंटे लेट आए और फिर आते ही उन्होंने लंच ब्रेक के लिए कहा। वहीं, जब कुब्रा ने भूख लगने पर सेट पर नाश्ता मांगा तो उन्हें एक सेब थमा दिया गया। लेकिन जब उन्होंने कहा ‘नाश्ता?’ तो फिर से एक्ट्रेस की तरफ एक सेब फेंक दिया गया। जी हां, जब एक्ट्रेस ने दूसरा सेब मांगा तो दूसरा सेब उनके मुँह पर फेंक दिया गया। 
1674199447 298923219 744646926807738 3177837684192718533 n
दरअसल, कुब्रा से कहा गया कि सुबह 10 बजे से शूट शुरू होगा। फिर ये टाइम आगे बढ़कर 11 बजे हो गया और फिर 12 बज गए। ऐसे में उन्हें बिना खाने के कई घंटे इंतजार करना पड़ा। कुब्रा का कहना है कि सेट पर इन परिस्थितियों के बाद भी वो हमेशा पॉजिटिव पहलू देखने की कोशिश करती हैं। साथ ही अपनी पहली ही फिल्म में सलमान खान के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने सलमान खान की तारीफ करते हुए बताया कि ‘सलमान अपने सभी को- स्टार्स के साथ बहुत जेंटल हैं। वो सभी के साथ मिलकर डाइनिंग टेबल पर खाना खाते हैं। तो मुझे उनकी ये बात बहुत अच्छी लगती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।