KSG और Bipasha Basu ने रिवील किया अपनी बेटी Devi का चेहरा, क्यूटनेस पर दिल हार बैठे फैंस! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

KSG और Bipasha Basu ने रिवील किया अपनी बेटी Devi का चेहरा, क्यूटनेस पर दिल हार बैठे फैंस!

फैंस काफी समय से देवी का चेहरा देखने के लिए बेताब हैं। सब पलके बिछाए उस दिन का

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री अक्सर सोशल मीडिया पर आग लगा देती है। वहीं, अब इनका एक पोस्ट इस कदर वायरल हो रहा है कि हर कोई बस उसी की बात कर रहा है। दरअसल, अब करण और बिपाशा ने अपने फैंस की एक बड़ी ख्वाहिश पूरी कर दी है। जिसकी वजह से अब हर कोई खुश नज़र आ रहा है। 
1680760390 209249747 2844778879168657 1175942629829052450 n 1641530733
आपको बता दें, इस खुशी की वजह है कपल की लाड़ली बेटी देवी। आपको बता दें, जबसे देवी का जन्म हुआ है करण और बिपाशा अबतक सोशल मीडिया पर देवी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुके हैं। हालांकि किसी में भी देवी का चेहरा देखने को नहीं मिला। फैंस काफी समय से देवी का चेहरा देखने के लिए बेताब हैं। सब पलके बिछाए उस दिन का इंतज़ार कर रहे हैं जब उन्हें देवी का चेहरा देखने को मिलेगा। 
1680760403 318439250 465266212422224 4387044246352129792 n
ऐसे में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने देर रात फैंस की ये इच्छा पूरी कर दी और उन्हें बड़ा तोहफा दे दिया। जी, हां अब बिपाशा- करण ने अपनी प्रिंसेस देवी बसु सिंह ग्रोवर का चेहरा रिवील कर दिया है। देवी की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर करण-बिपाशा ने शेयर कर दी है। पहली बार देवी का चेहरा देख फैंस खुशी से झूम उठे, सब इस नन्ही परी की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं।  

सेलेब्स भी देवी की क्यूट फोटो देख उस पर प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने एक कोलैब इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ देवी की 2 तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीरों में देवी बेहद प्यारी नजर आ रही है। बेबी पिंक ड्रेस के साथ देवी ने एक क्यूट हेयरबैंड लगाया है और वो मुस्कुराती दिख रही है। वहीं, पोस्ट के साथ कैप्शन में कपल ने लिखा है, ‘हैलो वर्ल्ड, मैं देवी हूं।’

1680760413 322761635 560813739227411 5638139475522287964 n
अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। कोई भी इन तस्वीरें से अपनी नज़रें नहीं हटा पा रहा। ऐसे में इस पोस्ट पर लाइक्स और कमैंट्स की बाढ़ आ गई है। अब सब यही उम्मीद कर रहे हैं कि अबसे देवी की प्यारी-प्यारी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।